बड़ी खबर

WhatsApp New Features : व्हाट्सएप पर जल्द मिल सकता है इंस्टाग्राम जैसा Close Friends फीचर

मेटा (Meta) के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp New Features) एक बार फिर यूजर्स के लिए नया अनुभव लेकर आने की तैयारी में है। कंपनी स्टेटस फीचर को पहले से ज्यादा प्राइवेट और पर्सनल बनाने पर काम कर रही है। इसी कड़ी में व्हाट्सएप में क्लोज फ्रेंड्स जैसा फीचर जोड़ने की तैयारी की जा रही है, जिसे नए अपडेट का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

व्हाट्सएप फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया फीचर एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.26.5.13 में देखा गया है। फिलहाल यह सुविधा डेवलपमेंट फेज में है और सीमित यूजर्स के साथ इसकी टेस्टिंग की जा रही है। इस फीचर का मकसद यूजर्स को यह तय करने की आजादी देना है कि उनका स्टेटस कौन देख सकता है और कौन नहीं, जिससे स्टेटस शेयरिंग का तरीका पूरी तरह बदल सकता है (WhatsApp New Features)।

स्टेटस प्राइवेसी को मिलेगा नया रूप

अब तक व्हाट्सएप पर स्टेटस डालते समय यूजर्स को हर बार प्राइवेसी सेटिंग्स बदलनी पड़ती है। लेकिन आने वाले इस फीचर के बाद यूजर्स एक खास क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट बना सकेंगे। इस लिस्ट में शामिल कॉन्टैक्ट्स के साथ ही स्टेटस शेयर किया जाएगा, जिससे बार-बार सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा व्हाट्सएप के नए अपडेट (WhatsApp New Features) को ज्यादा यूजर-फ्रेंडली बनाएगी।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

दो तरीकों से सेट होगी क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट

रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट सेट करने के लिए दो विकल्प मिल सकते हैं। पहला विकल्प स्टेटस प्राइवेसी सेटिंग्स के जरिए सीधे कॉन्टैक्ट्स चुनने का होगा। दूसरा विकल्प स्टेटस स्क्रीन के भीतर ही लिस्ट को मैनेज करने का हो सकता है। यह बदलाव व्हाट्सएप के स्टेटस सिस्टम में बड़ा सुधार माना जा रहा है (WhatsApp New Features)।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

विजुअल इंडिकेशन से मिलेगी पहचान

क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट में शामिल लोगों को एक खास पहचान भी मिलेगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐसे स्टेटस देखने वाले यूजर्स को प्रोफाइल फोटो के चारों ओर अलग रंग की रिंग दिखाई दे सकती है। इससे यह साफ हो जाएगा कि स्टेटस सीमित लोगों के लिए शेयर किया गया है। यह फीचर इंस्टाग्राम की तरह ही काम करेगा, लेकिन व्हाट्सएप के नए अपडेट (WhatsApp New Features) के तहत इसे अलग अंदाज में पेश किया जाएगा।

(WhatsApp New Features) कब तक मिलेगा फीचर

फिलहाल कंपनी ने इस फीचर (WhatsApp New Features) की आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। लेकिन बीटा वर्जन में इसके दिखने के बाद माना जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है। पहले एंड्रॉइड और बाद में आईओएस यूजर्स को यह सुविधा मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, यह नया बदलाव व्हाट्सएप को और ज्यादा सुरक्षित और पर्सनल प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button