क्राइमछत्तीसगढ़

Sex Racket Raid Raigarh : शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़

RAIGARH News :  रायगढ़ जिले में अनैतिक गतिविधियों (Sex Racket Raid Raigarh) के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र (Kotwali Police Raigarh) के शिवा नगर इलाके में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में देह व्यापार (Sex Racket Raid Raigarh) में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई चक्रधरनगर क्षेत्र में हुई हालिया रेड के 24 घंटे के भीतर की गई, जिससे स्पष्ट है कि रायगढ़ पुलिस जिले में अनैतिक देह व्यापार (Illegal Prostitution Raigarh) के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर सुनियोजित दबिश दी।

मुखबिर की सूचना पर रची गई रणनीति (Sex Racket Raid Raigarh)

पुलिस को 3 फरवरी की रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एसबीआई मेन ब्रांच के सामने रोड किनारे स्थित अनिल कुमार नंदे के मकान में राहूल कुमार यादव और एक महिला द्वारा बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार (Sex Racket Raid Raigarh) कराया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

एसएसपी के मार्गदर्शन में सीएसपी मयंक मिश्रा ने पीटा एक्ट की कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की योजना बनाई। एक पुलिस पाइंटर को ग्राहक बनाकर तय रकम के साथ मकान भेजा गया। संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर एकाएक रेड की।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद (PITA Act Action)

पुलिस दबिश के दौरान मकान के भीतर आरोपी राहूल कुमार यादव, उसकी महिला सहयोगी तथा देह व्यापार के लिए लाई गई दो महिलाएं मिलीं। तलाशी में अनैतिक देह व्यापार (Illegal Prostitution Raigarh) से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री, दो मोबाइल फोन और 2000 रुपये नकद बरामद किए गए। छताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कर रहा था और इससे अवैध कमाई करता था।

पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजे गए (Sex Racket Raid Raigarh)

थाना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 40/2026 धारा 3, 4 और 5 अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी और जब्त सामग्री

केातवाली पुलिस ने राहूल कुमार यादव, पिता सुरेश यादव, उम्र 26 वर्ष निवासी नई बैरहना, इलाहाबाद (उ.प्र.) हाल मुकाम शिवा नगर, रायगढ़ और एक महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से नकद 2000 रुपये, दो मोबाइल फोन, आपत्तिजनक सामग्री जब्त किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि रायगढ़ जिले में देह व्यापार (Sex Racket Raid Raigarh), जुआ-सट्टा, अवैध शराब और अन्य सामाजिक बुराइयों के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिक निर्भय होकर सूचना दें, पुलिस हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button