क्राइम

Drug Smuggling Case Saria : अवैध गांजा परिवहन पर सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 125 किलो गांजा के साथ 5 गिरफ्तार

Saria News : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों (Drug Smuggling Case Saria) के खिलाफ पुलिस की मुहिम के तहत थाना सरिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अवैध गांजा परिवहन के इस मामले में पुलिस ने 125 किलो 07 ग्राम गांजा के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय तस्करी नेटवर्क पर करारा प्रहार माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा, शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अवैध गांजा परिवहन (Drug Smuggling Case Saria) की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय और एसडीओपी संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

एक वाहन से कर रहे थे पेट्रोलिंग

19 मार्च 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा से गांजा लेकर एक सफेद आर्टिगा कार शहडोल की ओर जा रही है, जिसके आगे एक स्विफ्ट डिजायर कार पायलेटिंग कर रही है। सूचना के आधार पर भुलुमुड़ा-सरिया मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की गई। इस दौरान अवैध गांजा परिवहन (Drug Smuggling Case Saria) में संलिप्त दोनों वाहनों को रोका गया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

ओडिशा से मध्य प्रदेश जा रहे थे तस्कर Drug Smuggling Case Saria

जांच के दौरान आर्टिगा कार (MP 20 CM 7737) से 120 पैकेट में कुल 125 किलो 07 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब ₹12.50 लाख आंकी गई है। वहीं पायलेटिंग कर रही स्विफ्ट डिजायर कार (MP 62 C 1080) को भी जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा के सोनपुर क्षेत्र से गांजा खरीदकर मध्यप्रदेश के शहडोल में बेचने जा रहे थे। इस पूरे अवैध नेटवर्क का खुलासा अवैध गांजा परिवहन (Drug Smuggling Case Saria) के तहत हुआ है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी Drug Smuggling Case Saria

गिरफ्तार आरोपियों में पूर्णानंद सिंह उर्फ राहुल (34 वर्ष), हिमांशु अग्रवाल (24 वर्ष), देवेंद्र खांडे (23 वर्ष), ऋषि सिंह (22 वर्ष) और विनय कुमार मर्श्राम (23 वर्ष) शामिल हैं, जो मध्यप्रदेश के शहडोल और अनुपपुर जिलों के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक आर्टिगा कार (₹15 लाख), एक स्विफ्ट डिजायर कार (₹5 लाख) और 4 मोबाइल (₹95 हजार) जब्त किए हैं। कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग ₹33.45 लाख बताई गई है। इस पूरे मामले को अवैध गांजा परिवहन (Drug Smuggling Case Saria) के रूप में दर्ज किया गया है।

इनका रहा पकड़ने में अहम योगदान Drug Smuggling Case Saria

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव सहित पुलिस टीम और साइबर सेल के अधिकारियों का विशेष योगदान रहा। जिसमें सउनि सुमनचौहान , प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिदार, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा, विमल जांगड़े, श्रवण टंडन, ताराचंद, मोतीलाल जांगड़े, दिगंबर, दिलीप स्नेही साइबर सेल से दीपक मैत्री व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button