बड़ी खबर

Chilli and Palm Oil Farming : कलेक्टर ने खेतों में जाकर देखी मिर्च और पामऑयल की खेती, किसानों को दी ये खास सलाह

Sarangarh News : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने शुक्रवार को बरमकेला ब्लॉक के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जामदलखा गांव में (Chilli and Palm Oil Farming) का निरीक्षण कर किसान श्रीमन भोई से सीधा संवाद किया। उन्होंने महुआ पेड़ के नीचे क्षेत्र के किसानों के साथ चर्चा कर परंपरागत धान फसल के स्थान पर जैविक खेती और लाभकारी नकदी फसलों की ओर रुख करने के लिए प्रेरित किया। किसान ने 5 एकड़ में खेती की है और अब तक 32 हजार का लाभ प्राप्त किया है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खेतों में पहुंचकर मिर्च की खेती की स्थिति का जायजा लिया और किसानों से उत्पादन, बाजार मूल्य, बिक्री स्थल और लागत से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने (Chilli and Palm Oil Farming) को संभावनाओं से भरी खेती बताते हुए कहा कि जलवायु और मिट्टी की स्थिति को देखते हुए इस क्षेत्र में फसल विविधीकरण की भरपूर संभावनाएं हैं। जैविक खेती और फसल बदलाव से न केवल आय में वृद्धि होगी, बल्कि भूमि की गुणवत्ता भी बनी रहेगी।

किसानों को योजनाओं की दी जानकारी

उन्होंने किसानों को बताया कि सरकार धान के बदले अन्य दहलन और तिलहन की फसल लेने पर अनुदान दे रही है, जिसका लाभ सभी किसान उठाएं। इससे भूमि की उर्वरता बनी रहेगी और अनुदान की राशि खेती में सहायक होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और संसाधन हमेशा उपलब्ध कराएं। साथ ही प्रशासन स्तर पर हरसंभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया। कलेक्टर को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह दौरा क्षेत्र में कृषि के नवाचार और सुधार की दिशा में एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

 

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

ये भी पढ़े :  Citroen C3X : देश की सबसे सस्ती SUV में स्टाइलिश लुक और धांसू सेफ्टी फीचर्स! 5.25 लाख में लॉन्च

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button