बड़ी खबर

Lucknow Plane Incident : एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त पहियों से निकली चिंगारी, 250 यात्रियों की जान बाल-बाल बची

Jeddah to Lucknow Flight : सऊदी एयरलाइंस की एक हज फ्लाइट (Lucknow Plane Incident) में रविवार को उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रहा था। SV3112 नंबर की फ्लाइट सऊदी अरब के जेद्दा से रवाना हुई थी और इसमें करीब 250 हज यात्री सवार थे।

रविवार सुबह लगभग 6:30 बजे जैसे ही विमान लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Plane Incident) पर लैंड हुआ, टचडाउन के समय उसके पहियों से चिंगारी और धुआं निकलने लगा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पायलट की तत्परता और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) की मदद से विमान को तुरंत रोका गया और टैक्सीवे पर पुश बैक कर सुरक्षित निकाला गया।

एयरलाइन सूत्रों के मुताबिक, यह घटना (Lucknow Plane Incident) तब हुई जब विमान की लैंडिंग गियर सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई थी। चिंगारी निकलते ही तकनीकी टीमों को अलर्ट किया गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। राहत की बात ये रही कि कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

बड़ा हादसा टल गया (Lucknow Plane Incident)

सूत्रों के अनुसार, सऊदी अरबिया एयरलाइंस की फ्लाइट एसवी 3112 शनिवार रात लगभग 11:30 बजे जेद्दा एयरपोर्ट से उड़ान भरी। यह फ्लाइट रविवार सुबह करीब 6:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, लैंडिंग के समय विमान में कुछ तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई। विमान को पुश बैक कर टैक्सीवे पर लाने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

 

अहमदाबाद में हुआ था बड़ा विमान हादसा (Lucknow Plane Incident)

महज चार दिन पहले, 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ था, जिसमें Air India की फ्लाइट AI-171 क्रैश हो गई थी। हादसे में 241 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। विमान टेकऑफ के चंद सेकंड बाद ही तकनीकी खराबी का शिकार होकर एक मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा था। इस हादसे में 25-30 ट्रेनी डॉक्टर्स भी मारे गए थे। विमान में मौजूद 242 लोगों में सिर्फ एक शख्स बचा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button