Raigarh News : तमनार क्षेत्र में युवक ने फांसी पर लटकने का Live वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया!

Raigarh News :- रायगढ़। युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लेने का मामला प्रकाश मेें आया है। बताया जा रहा है कि मृतक ने फांसी पर लटकने का लाईव वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जिसे देख उसके दोस्त तत्काल वहां पहुंचे और फंदे पर झूलते हुए युवक को नीचे उतारे तथा उपचार के लिए उसे अस्पातल में दाखिल कराया गया था। आखिरकार वह जिंदगी की जंग हार गया। उक्त वाकया तमनार थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के जोधपुर निवासी विक्रम राम पिता सोहन राम (उम्र 19 वर्ष) का भाई तमनार के बरभांठा में रह कर जलेबी बनाने का काम करता है। विक्रम राम अपने भाई के पास रहने के लिए तमनार आया था। रविवार को विक्रम राम पर ही फांसी के फदें पर झुल गया था तथा लाईव वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
वीडियो देखते ही उसके कुछ दोस्त तत्काल पहुंचे और फंदे पर तडपते हुए विक्रम को निचे उतारा तथा उपचार के लिए रायगढ़ मेकाहारा में उसे भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान बुधवार को विक्रम राम के सांसो की लडिय़ां टूट कर बिखर गई। विक्रम ने किन कारणों से फांसी लगाई थी, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल, अस्पताल से मिली तहरीर पर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Back to top button