क्राइम

Raigarh Shocking Deaths : एक ही दिन में दो शव मिलने से सनसनी, एक की करंट से मौत, दूसरा पेड़ पर लटका मिला

Raigarh News : धरमजयगढ़ क्षेत्र में रविवार को (Raigarh Shocking Deaths) से हड़कंप मच गया। अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में खेत में काम करते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया, वहीं दूसरी घटना में जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। इन दोनों घटनाओं के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के बायसी लाखपतरा गांव की है। यहां के 37 वर्षीय रामप्रसाद राठिया रविवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे अपने खेत में बोर पंप चालू करने गए थे। बताया गया कि पंप को चालू करने के लिए हुकिंग कर रहे थे, तभी अचानक करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। करंट लगते ही उनकी मौके पर मौत हो गई। काफी देर तक घर न लौटने पर पत्नी और भांजा चंद्रशेखर राठिया खेत पहुंचे, तो देखा कि रामप्रसाद मृत हालत में पड़े हैं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

इसी दिन सुबह दूसरी घटना की जानकारी धरमजयगढ़ पुलिस को मिली। बराड़ीमुड़ा जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। शव पूरी तरह सड़ चुका था। पुलिस को मौके से आधार कार्ड और एक बैग मिला है, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त की जा रही है। अनुमान है कि मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच होगी। फिलहाल दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने (Raigarh Shocking Deaths) दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

 

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button