रोजगार

Indian Army Agniveer Recruitment : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए शुरू हुआ पंजीकरण, जानें कब है आवेदन की लास्ट डेट

Indian Army Agniveer Recruitment : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2027 (Indian Army Agniveer Recruitment 2027) के लिए पंजीकरण विंडो आज से खोलने की घोषणा की है। अग्निवीर भर्ती योजना के तहत विभिन्न विभागों में 25000 से ज्यादा पद खाली हैं। इनमें जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सोल्जर फार्मा, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट, और महिला मिलिट्री पुलिस जैसी श्रेणियों में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन पोर्टल 1 अप्रैल 2026 तक खुला रहेगा।

Indian Army Agniveer Recruitment 2027 चयन प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया (Indian Army Agniveer Recruitment 2027)के तहत तीन चरण की चयन प्रक्रिया है। इसमें कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT), रिक्रूटमेंट रैली, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

1 से 15 जून के बीच होगी ऑनलाइन परीक्षा

अग्निवीर भर्ती परीक्षा (Indian Army Agniveer Recruitment 2027) सीबीटी मोड में 1 से 15 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। चुने गए कैंडिडेट्स को चार साल का समय देना होगा। सर्कुलर में कहा गया है, “भारतीय सेना में एंगेजमेंट पीरियड के आखिर में, अग्निवीर को एक विस्तृत स्किल-सेट सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसमें उनके एंगेजमेंट पीरियड के दौरान हासिल किए गए कौशल और काबिलियत का स्तर बताया जाएगा।”

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

Indian Army Agniveer Recruitment 2027 योग्यता

 

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

शैक्षिक योग्यता पदों (Indian Army Agniveer Recruitment 2027) के आधार पर 8वीं पास से ग्रेजुएशन तक हैं। कैंडिडेट ज्यादा से ज्यादा 2 चुनी हुई अग्निवीर कैटेगरी के लिए अप्लाई कर पाएंगे। खास बात ये है कि इन पदों के लिए वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 10वीं, 12वीं कक्षा का बोर्ड एग्जाम, NIOS और ITI कोर्स दिया है और जो रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उन्हें अन्य सभी जरूरी योग्यताएं पूरी करनी होगी। हालांकि, ऐसे उम्मीदवारों का चरण फेज II के दौरान ओरिजिनल मार्कशीट दिखाने पर ही चयन किया जाएगा।”

उम्र सीमा : 1 जुलाई 2005 और 1 जुलाई 2009 के बीच जन्मे उम्मीदवार अग्निपथ योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। इसका मतलब है कि इस समय में उनकी उम्र 17.5 साल से 21 साल के बीच होनी चाहिए।

शारीरिक क्षमता

शारीरिक क्षमता की बात करें तो, चेस्ट मेज़रमेंट के लिए योग्यता कम से कम बिना फुलाए 77 cm और फुलाकर लगभग 82 cm है। आवेदक की लंबाई संबंधित श्रेणी की जरूरत के हिसाब से कम से कम 157 cm या 160 cm होनी चाहिए। अगर कैंडिडेट स्कूल, यूनिवर्सिटी, बोर्ड, डिस्ट्रिक्ट, स्टेट या नेशनल लेवल पर “बेहतरीन खिलाड़ी” रहा है, तो चेस्ट मेजरमेंट में 3cm, हाइट मेजरमेंट में 2 cm और वजन में 5 किलोग्राम की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

अग्निवीर भर्ती योजना (Indian Army Agniveer Recruitment 2027) में शामिल होने के लिए श्रेणी के हिसाब से हर उम्मीदवारा को ₹250 परीक्षा शुल्क देना होगा।

 

इतना मिलेगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को पहले साल में ₹30,000 से शुरू होने वाली खास तौर पर डिजाइन मासिक वेतन दिया जाएगा, जो ₹10,000 बढ़ जाएगी। हर साल ₹5,000 मिलेंगे और चौथे साल तक यह बढ़कर ₹40,000 हो जाएंगे। सैलरी का लगभग 30% हिस्सा अग्निवीर कॉर्पस फंड में जाएगा। इसका मतलब है कि इन-हैंड सैलरी पहले साल ₹21,000 और चौथे साल ₹28,000 के बीच होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button