New CM Bihar  : नए CM को लेकर कवायद तेज, मंत्री विजय का बड़ा बयान

By admin
3 Min Read
New CM Bihar

Bihar News : नए मुख्यमंत्री (New CM Bihar) को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बाद राज्य की कमान कौन संभालेगा, इसे लेकर NDA के भीतर गहन चर्चा जारी है। इसी बीच बिहार सरकार में जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नई सरकार के गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल मंत्रिमंडल को लेकर कोई औपचारिक बातचीत नहीं हो रही है, लेकिन जब भी चर्चा होगी, उसकी जानकारी सामने आ जाएगी।

नए सरकार गठन पर क्या बोले विजय New CM Bihar

नए मुख्यमंत्री (New CM Bihar) के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका निर्णय भाजपा करेगी। उनकी अनुशंसा के आधार पर NDA विधायक दल का नेता चुना जाएगा और वही मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में भाजपा की अहम भूमिका रहेगी। पार्टी के भीतर सलाह-मशविरा के बाद ही नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।

ये भी पढ़ें : Shweta Tiwari Bold Look  :  45 की उम्र में श्वेता तिवारी का ब्लैक ड्रेस में किलर लुक

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (New CM Bihar) 14 अप्रैल तक इस्तीफा दे सकते हैं और 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने की संभावना है। रविवार (12 अप्रैल) को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से मुलाकात की। इससे पहले शनिवार (11 अप्रैल) को सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी उनसे भेंट की थी। इन बैठकों के बाद से सियासी अटकलें तेज हो गई हैं।

राज्यसभा सदस्य बनने पर दी गई बधाई

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। बिहार के गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। मजबूत आधारभूत ढांचे का निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, महिला सशक्तिकरण की पहल और बेहतर कानून-व्यवस्था ने बिहार (New CM Bihar) को नई पहचान दिलाई है।

ये भी पढे़ं : Pushpa 3 Rampage Release : पुष्पा 2’ के बाद अब ‘पुष्पा 3’ की तैयारी, अल्लू अर्जुन फिर करेंगे धमाका


Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading