Naveen Jindal Birthday Celebration : नवीन जिंदल का जन्मदिन सेवा और उत्सव के साथ मनाया गया

रायगढ़ में जिंदल स्टील लिमिटेड के चेयरमैन और लोकसभा सांसद नवीन जिंदल का जन्मदिन सेवा, सामाजिक सरोकार और उत्साह के साथ मनाया गया। योग सत्र, फोटो प्रदर्शनी, सामाजिक संस्थाओं में सेवा कार्य और कर्मचारियों के साथ कार्यक्रमों के बीच 50 मेधावी विद्यार्थियों को ओपी जिंदल छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई।

By admin
5 Min Read
Naveen Jindal Birthday Celebration
Highlights
  • रायगढ़ में नवीन जिंदल के जन्मदिन पर योग सत्र, प्रदर्शनी और सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित।
  • जिंदल फाउंडेशन ने 50 मेधावी विद्यार्थियों को ओपी जिंदल छात्रवृत्ति प्रदान की।
  • विभिन्न आश्रमों और सेवा संस्थानों में जरूरतमंदों को सामग्री, भोजन और उपहार वितरित किए गए।
  • रायगढ़ में सेवा और उत्सव के साथ मनाया गया नवीन जिंदल का जन्मदिन

RAIGARH News : जिंदल स्टील लिमिटेड के चेयरमैन एवं लोकसभा सांसद नवीन जिंदल (Naveen Jindal Birthday Celebration) का जन्मदिन रायगढ़ में उत्साह, सेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संयंत्र परिसर सहित आसपास के गांवों और शहर में दिनभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह योग सत्र से शुरू हुआ कार्यक्रमों का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा, जिसमें हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस मौके पर जिंदल फाउंडेशन द्वारा आसपास के गांवों के 50 मेधावी विद्यार्थियों को ओपी जिंदल छात्रवृत्ति प्रदान की गई। वहीं शहर और आसपास के कई वृद्धाश्रमों, अनाथालयों और सेवा संस्थानों में जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराते हुए केक काटकर और भोजन वितरित कर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। इस पूरे आयोजन को नवीन जिंदल का जन्मदिन (Naveen Jindal Birthday Celebration) के रूप में विशेष रूप से मनाया गया।

सुबह 6:30 बजे संयंत्र परिसर स्थित एयरस्ट्रिप लॉन में विशेष योग सत्र के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इस सत्र में कार्यपालन निदेशक देबोज्योति रॉय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया। योग प्रशिक्षक ने अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासन कराए।

सत्र के अंत में कार्यपालन निदेशक श्री रॉय ने रायगढ़ टीम की ओर से नवीन जिंदल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियां सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इसके बाद उपस्थित लोगों ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। यह कार्यक्रम भी नवीन जिंदल का जन्मदिन (Naveen Jindal Birthday Celebration) के उत्साह के बीच आयोजित किया गया।


Naveen Jindal Birthday Celebration विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई

इस अवसर पर जिंदल सेंटर में श्री जिंदल के जीवन से जुड़ी तस्वीरों की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। सुबह 10 बजे कंपनी के वाइस चेयरमैन वी.आर. शर्मा ने इसका उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में एक उद्योगपति, समाजसेवी, राजनेता और खिलाड़ी के रूप में उनकी जीवन यात्रा के महत्वपूर्ण क्षणों को दर्शाती तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। सुबह 11 बजे विशेष बच्चों के केंद्र जिंदल आशा में भी जन्मदिन मनाया गया। वहीं दोपहर में संयंत्र के कर्मचारियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। यह आयोजन भी नवीन जिंदल का जन्मदिन (Naveen Jindal Birthday Celebration) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा रहा।

सामाजिक सरोकारों के तहत जिंदल फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ स्थित सद्गुरु कृपा आश्रम अपना घर, नीलांचल पंडरीपानी, बूढ़ी माई सेवा समिति कोसमनारा, ओल्ड एज होम पहाड़ मंदिर, नवजीवन डि-एडिक्शन सेंटर कौहाकुंडा, नई उम्मीद कौहाकुंडा, चक्रधर बाल सदन हांडी चौक, समर्थ होम तथा संचार ओल्ड एज होम डोंगाधकेल में जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराते हुए केक काटकर, भोजन और उपहार वितरित किए गए। इन संस्थानों में जरूरतमंद लोगों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। यह सेवा कार्य भी नवीन जिंदल का जन्मदिन (Naveen Jindal Birthday Celebration) के सामाजिक स्वरूप को दर्शाता है।

मेधावी विद्यार्थियों को मिली ओपी जिंदल छात्रवृत्ति

श्री जिंदल के जन्मदिवस के अवसर पर जिंदल फाउंडेशन द्वारा अंचल के मेधावी विद्यार्थियों को ओपी जिंदल छात्रवृत्ति प्रदान की गई। प्रतिवर्ष संयंत्र के आसपास के गांवों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह छात्रवृत्ति दी जाती है। इसमें कक्षा नवमी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के साथ ही इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्र भी शामिल होते हैं। पात्र विद्यार्थियों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाता है।

ये भी पढ़े :

इस वर्ष आयोजित परीक्षा में 50 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। इन विद्यार्थियों को सोमवार दोपहर जिंदल सेंटर में आयोजित समारोह में कार्यपालन निदेशक देबोज्योति रॉय ने छात्रवृत्ति प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य तय कर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत से अब तक कुल 1780 छात्रवृत्तियां वितरित की जा चुकी हैं, जिनमें 837 छात्र और 943 छात्राएं लाभान्वित हुई हैं। यह सम्मान समारोह भी नवीन जिंदल का जन्मदिन (Naveen Jindal Birthday Celebration) के विशेष कार्यक्रमों का हिस्सा रहा।

जिंदल स्टील इंटर यूनिट बैडमिंटन स्पर्धा का शुभारंभ

जिंदल स्टील लिमिटेड की रायगढ़ यूनिट द्वारा इस वर्ष पहली बार इंटर यूनिट बैडमिंटन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिंदल स्टील समूह के विभिन्न संयंत्रों की टीमें भाग लेंगी। नवीन जिंदल के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को इस स्पर्धा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। 13 मार्च तक चलने वाली इस स्पर्धा में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

 

 


Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading