Mamta Kulkarni Goa Video : 90 के दशक की हिट बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni Trolling) एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। पिछले साल वह एक्टिंग छोड़कर संन्यास लेने के कारण सुर्खियों में थीं। ममता कुलकर्णी ने पिछले साल महाकुंभ में संन्यास लिया था और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर भी बनी थीं। लेकिन बाद में विरोध के कारण अपने पद से हट गईं। इसके बाद उन्हें कई बार धार्मिक आयोजनों में देखा गया, जहां वह साध्वी वेश में नजर आईं। लेकिन हाल ही में उन्हें गोवा में मॉर्डन कपड़ों में देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई।
साध्वी के वस्त्रों के बजाय पहनी मॉर्डन ड्रेस
संन्यास लेने के बाद ममता कुलकर्णी अक्सर साध्वी के वस्त्रों में नजर आती थीं। लेकिन अब उनके सोशल मीडिया पर कुछ नए वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह मॉर्डन कपड़ों में नजर आ रही हैं। गोवा में अपने दोस्तों और परिवार के साथ एंज्वॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं। यह बदलाव देखते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और यह मामला (Mamta Kulkarni Trolling) तेजी से वायरल हो गया।
यूजर्स ने किए जमकर कमेंट
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ममता कुलकर्णी के नए लुक को देखकर ट्रोलिंग शुरू कर दी। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “उतर गया भूत संन्यासी जी।” दूसरे यूजर ने लिखा, “तुम तो संन्यासी बन गई थीं, अब फिर से हीरोइन बन गईं।” एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “साध्वी जी आज तो आप अलग लुक में हो, क्या बात है।” इस तरह के कमेंट्स के साथ सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग (Mamta Kulkarni Trolling) लगातार बढ़ती जा रही है।
फिर एक्टिंग में वापसी की चर्चा Mamta Kulkarni Trolling
बता दें कि हाल ही में एक शो ‘लाफ्टर शेफ’ में भी ममता कुलकर्णी साड़ी पहनकर पहुंची थीं, जिससे लोग पहले ही हैरान थे। अब गोवा में उनके नए लुक के सामने आने के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि वह एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में लौट सकती हैं। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनका बदला हुआ अंदाज (Mamta Kulkarni Trolling) लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।


