Maharashtra Kalyan Accident : डंपर-इको कार की टक्कर में 11 लोगों की मौत, एक गंभीर

By admin
Maharashtra Kalyan Accident

Breaking News Maharashtra : महाराष्ट्र के कल्याण इलाके में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क (Maharashtra Kalyan Accident) हादसा हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना कल्याण-मुरबाड रोड पर रायता पुल के पास करीब सुबह 11 बजे हुई, जब एक डंपर और इको कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे (Maharashtra Kalyan Accident) की सूचना मिलते ही टिटवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि इको कार में कुल 12 लोग सवार थे और वाहन मुरबाड की ओर जा रहा था। जैसे ही कार रायता पुल के नजदीक पहुंची, सामने से आ रहे डंपर से उसकी तेज भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर ही भारी जनहानि हुई।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इको कार में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। वहीं जिस पुल पर यह हादसा हुआ, वहां केवल एक लेन ही चालू थी, जिसके कारण ट्रैफिक का दबाव बना हुआ था और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया था।

रफ्तार बनी हादसे की वजह Maharashtra Kalyan Accident

मामले की जांच कर रहे डीवाईएसपी ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण हादसा (Maharashtra Kalyan Accident) और भी गंभीर हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि जिस पुल पर दुर्घटना हुई उसका आधिकारिक उद्घाटन अभी तक नहीं हुआ था, बावजूद इसके उसे चालू कर दिया गया था। इस पहलू को भी जांच में शामिल किया गया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लापरवाही, ओवरलोडिंग तथा अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है, जबकि घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संबंधित विभागों की भूमिका भी जांच के दायरे में रखी गई है।


Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading