Creta Summer Edition Price : हुंडई ने अपनी लोकप्रिय मिड-साइज एसयूवी क्रेटा (Hyundai Creta Summer Edition) का नया समर एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नए एडिशन को उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो कम कीमत में ज्यादा प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। इस समर एडिशन में बेस और मिड वेरिएंट्स में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो पहले केवल ऊंचे वेरिएंट्स में मिलते थे।
हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta Summer Edition) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी में शामिल है। नए समर एडिशन के जरिए कंपनी ने कम बजट वाले ग्राहकों को ज्यादा सुविधा देने की कोशिश की है। यह एडिशन चुनिंदा ट्रिम में अतिरिक्त फीचर्स के साथ उपलब्ध कराया गया है। हालांकि इसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प नहीं मिलेगा। यह एडिशन केवल 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प के साथ आएगा।
हुंडई क्रेटा समर एडिशन की कीमत Hyundai Creta Summer Edition
हुंडई क्रेटा समर एडिशन (Hyundai Creta Summer Edition) की शुरुआती कीमत 12.06 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसका टॉप वेरिएंट 17.89 लाख रुपये तक जाता है। स्टैंडर्ड क्रेटा के मुकाबले समर एडिशन की कीमत वेरिएंट के आधार पर 10 हजार से 55 हजार रुपये तक ज्यादा है। ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से अलग-अलग ट्रिम चुन सकते हैं।
क्या कुछ नया मिलेगा Hyundai Creta Summer Edition
क्रेटा समर एडिशन में बेस और मिड वेरिएंट्स में ज्यादा कंफर्ट और सुविधा वाले फीचर्स जोड़े गए हैं। सेकंड बेस वेरिएंट EX में अब कीलेस एंट्री और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप फीचर मिलेगा, जो पहले S(O) ट्रिम में दिया जाता था। EX(O) समर एडिशन में क्वाड बीम एलईडी हेडलैंप, डीआरएल, एलईडी टेल लैंप, एलईडी टर्न इंडिकेटर, रियर विंडो सनशेड, 16 इंच स्टील व्हील डुअल टोन कवर के साथ और रियर कैमरा मिलेगा।
क्रेटा S(O) समर एडिशन (Hyundai Creta Summer Edition) में डैशकैम दिया गया है। वहीं SX वेरिएंट में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा, जो पहले टॉप वेरिएंट में उपलब्ध था। SX प्रीमियम वेरिएंट में 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जो पहले केवल टॉप वेरिएंट में मिलते थे।

Discover more from RAJDHANI TIMES
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


