Raigarh news :-रायगढ़। जनपद अध्यक्ष संघ District President Association की एक महत्वपूर्ण बैठक रायगढ़ विश्रामगृह (रेस्ट हाउस) में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलेभर से पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर विचार–विमर्श के साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
सर्वसम्मति से जागेश सिंह को संघ का अध्यक्ष, राम श्याम डनसेना को उपाध्यक्ष तथा मनोज अग्रवाल को संघ का संरक्षक चुना गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी और संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने की अपेक्षा जताई।
बैठक में संगठन की एकजुटता, पंचायत स्तर पर जनहित कार्यों को गति देने तथा आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत करने पर भी चर्चा की गई।
उक्त बैठक में जिले भर के जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष ज्योति भगत, मनोज अग्रवाल,हितेश गबेल, रामकुमारी राठिया, शिशु गुप्ता, लिनव राठिया, सहनू पैंकरा संजय अग्रवाल जागेश सिदार गायत्री बेहरा, राम श्याम डन सेना, सुजाता चौहान, हेमलता चौहान, खिरमती चौहान एवं मंडल अध्यक्ष कमल पटेल, संजय पटेल, एवं सुकलाल चौहान, शत्रुघन बेहरा, खुशी अजय सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे.
पदाधिकारी मनोनीत होने के सभी जनपद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष गण जिला भाजपा कार्यालय जाकर जिला भाजपा अध्यक्ष अरूण धर दीवान जिला महामंत्री जतिन साव विकास केडिया आशीर्वाद तथा मार्गदर्शन मिला







Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



