National Seeds Corporation : नए साल में घर सजाइए रंग-बिरंगे फूलों से, NSC बेच रहा सस्ते बीज

Flower Seeds Online : नए साल की शुरुआत को खास और यादगार बनाने के लिए लोग अपने घर की सजावट पर खास ध्यान देते हैं। अगर आप भी इस नए साल अपने घर को प्राकृतिक सुंदरता और ताजगी से भरना चाहते हैं, तो रंग-बिरंगे फूलों को घर पर उगाना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (National Seeds Corporation) आम लोगों को घर बैठे सस्ते दामों में फूलों के बीज उपलब्ध करा रहा है।
Make you balcony more colorful and beautiful with Cheiranthus Maritimus Mixed Flowers.
Order 3gm. seed pack from NSC's online store@ https://t.co/NuZqhxquHS @ Rs.25/-only.#NationalSeedsCorpLtd #FarmSona @AgriGoI @ChouhanShivraj @mpbhagirathbjp @mkaurdwivedi @ONDC_Official pic.twitter.com/83ewhHwYQ1
— National Seeds Corporation Limited (@NSCLIMITED) December 23, 2025
ये फूल न सिर्फ घर को आकर्षक बनाते हैं, बल्कि मानसिक सुकून और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। बालकनी, छत या आंगन में लगाए गए फूल घर के माहौल को पूरी तरह बदल देते हैं। एनएससी के ऑनलाइन स्टोर से खरीदे गए बीजों की मदद से कोई भी व्यक्ति आसानी से फूल उगा सकता है, चाहे उसे बागवानी का ज्यादा अनुभव न भी हो।
इसे भी पढ़ें : PM Kisan Yojana : अब बिना फार्मर ID के नहीं मिलेंगे पीएम किसान योजना के पैसे!
एनएससी ने दी जानकारी
नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (National Seeds Corporation – NSC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि Cheiranthus Maritimus Mixed Flowers के बीज घरों में लगाने के लिए काफी उपयुक्त हैं। इन फूलों के बीज मात्र 25 रुपये में उपलब्ध हैं। 3 ग्राम बीजों का यह पैक ऑनलाइन एनएससी स्टोर से मंगाया जा सकता है। माय स्टोर पर दी गई जानकारी के अनुसार, यह एक वार्षिक फूल (National Seeds Corporation) है, जिसे उगाना बेहद आसान माना जाता है। इसमें कई रंगों का सुंदर मिश्रण होता है, जो बालकनी और गमलों में लगाने पर घर को बेहद आकर्षक बना देता है।
सर्दियों में बेहतर खिलते हैं ये फूल
जानकारी के मुताबिक, Cheiranthus Maritimus Mixed Flowers सर्दियों के मौसम में अच्छी तरह खिलते हैं। इन्हें घर के अंदर और बाहर दोनों जगह उगाया जा सकता है। कम देखभाल में भी ये फूल (National Seeds Corporation) अच्छी ग्रोथ देते हैं, इसलिए यह नए बागवानी शौकीनों के लिए भी उपयुक्त विकल्प माने जाते हैं।
इसे भी पढ़ें : Fog Weather Farming Advisory : घना कोहरा अलर्ट, किसानों के लिए अलर्ट जारी
ऑर्डर से पहले जान लें ये जरूरी बातें
माय स्टोर पर ये बीज NSC Cheiranthus Maritimus Mixed Flower Seed नाम से उपलब्ध हैं। हालांकि, एनएससी ने स्पष्ट किया है कि यह उत्पाद न तो कैंसिल (National Seeds Corporation) किया जा सकता है और न ही रिटर्न किया जा सकता है। इसलिए ऑर्डर करने से पहले पूरी जानकारी जरूर पढ़ लें।
अगर आप नए साल में अपने घर को प्राकृतिक सुंदरता से सजाना चाहते हैं, तो एनएससी के सस्ते फूलों के बीज आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। कम कीमत, आसान खेती और रंग-बिरंगे फूल तीनों का फायदा एक साथ मिलेगा।