Janjgir Champa News : जांजगीर-चांपा जिले (Couple Suicide Case Janjgir Champa) के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत धरदेई गांव से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है। इकलौते बेटे की मौत के गहरे सदमे से गुजर रहे एक दंपति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार मृतकों (Couple Suicide Case Janjgir Champa) की पहचान रमाबाई पटेल (47 वर्ष) और उनके पति कृष्णा पटेल (48 वर्ष) के रूप में हुई है। सोमवार को दोनों अपने घर के भीतर फंदे पर लटके मिले। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। ग्रामीणों ने झांककर देखा तो पति-पत्नी फांसी के फंदे पर लटके दिखाई दिए, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पूर्व दंपति (Couple Suicide Case Janjgir Champa) के इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में असामयिक मौत हो गई थी। जवान बेटे की मृत्यु के बाद से दोनों गहरे मानसिक आघात और अवसाद में थे। परिवारजनों के अनुसार बेटे के निधन के बाद उनका व्यवहार काफी बदल गया था और वे अक्सर दुखी व एकांत में रहते थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी सदमे के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।
घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और ग्रामीण स्तब्ध हैं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
जेब से मिला सुसाइड नोट Couple Suicide Case Janjgir Champa
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने बताया कि 16 फरवरी की सुबह सूचना मिली कि ग्राम धरदेई निवासी कृष्ण कुमार पटेल एवं उनकी पत्नी रमाबाई पटेल ने अपने घर की बाड़ी में नीम के पेड़ की डाल से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। पंचनामा कार्रवाई के दौरान कृष्ण कुमार पटेल की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया।
सुसाइड नोट में दंपति ने अपने पुत्र आदित्य की मृत्यु से अत्यंत दुखी होकर यह कदम उठाने की बात लिखी है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
Couple Suicide Case Janjgir Champa
धरदेई गांव में हुई इस घटना (Couple Suicide Case Janjgir Champa) ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। सालभर पहले सड़क दुर्घटना में इकलौते बेटे की मौत के बाद दंपति लगातार मानसिक तनाव में थे। पुलिस जांच में सुसाइड नोट मिलने से प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की पुष्टि हुई है। घटना ने ग्रामीण समाज में मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक सहारे की जरूरत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Family Tragedy Chhattisgarh Case
पुलिस के अनुसार दंपति ने आत्महत्या से पहले इंटरनेट मीडिया व्हाट्सएप पर स्टेटस भी लगाया था, जिसमें दुनिया छोड़ने की बात लिखी गई थी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और लोग परिवार की स्थिति को लेकर भावुक नजर आ रहे हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।







Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



