Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE Hindi Exam Cancelled) ने कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की परीक्षा को निरस्त करने का बड़ा निर्णय लिया है। 23 मार्च को आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद यह फैसला लिया गया कि 14 मार्च 2026 को आयोजित परीक्षा को रद्द किया जाए और इसे पुनः आयोजित किया जाए।
इसे भी पढ़ें : Sports Infrastructure : छत्तीसगढ़ में खेल सुविधाओं को बढ़ावा, दो बड़े खेल अधोसंरचनाओं के लिए 109.40 करोड़ मंजूर
मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब हिन्दी विषय की परीक्षा (CGBSE Hindi Exam Cancelled) 10 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने परीक्षा केंद्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
दरअसल, 14 मार्च को परीक्षा समाप्त होने के बाद 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार पत्रों में हिन्दी प्रश्नपत्र (सेट ‘बी’) के लीक होने के दावे सामने आए थे। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए साइबर थाना को लिखित सूचना दी और सिटी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
इसे भी पढ़ें : Landless Farmers Welfare : 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ की मदद, सीएम देंगे आर्थिक सुरक्षा की सौगात
माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जा रही है। (CGBSE Hindi Exam Cancelled) प्रकरण में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मंडल का यह निर्णय छात्रों के हित और परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य (CGBSE Hindi Exam Cancelled) से लिया गया है। अब सभी विद्यार्थियों के लिए यह आवश्यक होगा कि वे नई तिथि के अनुसार अपनी तैयारी को फिर से व्यवस्थित करें और निर्धारित समय पर परीक्षा में शामिल हों।


