Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक जैसी घटनाओं (CG Exam Anti-Cheating Bill) पर रोक लगाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। ‘छत्तीसगढ़ लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम विधेयक, 2026’ के जरिए अब परीक्षा माफिया पर सख्त शिकंजा कसने की तैयारी है।
सरकार द्वारा लाए गए इस विधेयक (CG Exam Anti-Cheating Bill) का उद्देश्य साफ है—युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कानून के तहत परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले, पेपर लीक कराने वाले और अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है।
ये भी पढ़े : Sariya Dolomite Mining Protest : “हमारे बच्चों का भविष्य मत बेचो” कलेक्टर साब…!
विधानसभा में बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को यह महत्वपूर्ण विधेयक (CG Exam Anti-Cheating Bill) पेश किया गया। सरकार का कहना है कि पिछले कुछ समय में सामने आई परीक्षा अनियमितताओं ने युवाओं का भरोसा कमजोर किया है, जिसे अब सख्त कानून के जरिए बहाल किया जाएगा।
इस विधेयक (CG Exam Anti-Cheating Bill) में त्वरित और पारदर्शी जांच की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके और निर्दोष अभ्यर्थियों के हित सुरक्षित रह सकें। इसके साथ ही जांच एजेंसियों को भी अधिक अधिकार दिए जाने की संभावना जताई जा रही है, जिससे कार्रवाई और प्रभावी हो सके।
ये भी पढ़े : Raigarh Opium Farming : रायगढ़ में अफीम की खेती, पूर्व सीएम भूपेश का हमला, CM और गृहमंत्री से पूछा सरगना कौन?
CG Exam Anti-Cheating Bill योग्य अभ्यर्थियों को मिलेगा न्याय
सरकार का मानना है कि इस कानून के लागू होने के बाद भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और योग्य अभ्यर्थियों को न्याय मिलेगा। युवाओं में लंबे समय से जो असंतोष था, उसे दूर करने की दिशा में यह कदम अहम माना जा रहा है (CG Exam Anti-Cheating Bill)।

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर इस विधेयक को प्रभावी ढंग से लागू किया गया, तो यह न सिर्फ परीक्षा माफिया पर लगाम लगाएगा, बल्कि पूरे सिस्टम में विश्वास भी बहाल करेगा। फिलहाल यह विधेयक विधानसभा में पेश किया गया है और पारित होने के बाद इसे लागू किया जाएगा। सरकार का दावा है कि इससे छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षाएं अधिक निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद बनेंगी ।

Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




