Bolivia Plane Crash News : शुक्रवार को बोलीविया (Bolivia Plane Crash) की राजधानी ला पाज के पास स्थित एल अल्टो में यह भीषण विमान दुर्घटना हुई। जानकारी के मुताबिक, वायुसेना का C-130 हरक्यूलिस विमान लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खो बैठा और रनवे से फिसलते हुए एयरपोर्ट की बाउंड्री तोड़कर पास की सड़क पर जा गिरा। हादसे में करीब 15 लोगों की मौत और लगभग 30 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
(Bolivia Plane Crash) लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
रिपोर्ट्स के अनुसार, शाम करीब 6 बजे विमान (Bolivia Plane Crash) उतरते समय संतुलन खो बैठा। रनवे से बाहर निकलने के बाद विमान सीधे सड़क पर जा गिरा और वहां चल रही कई गाड़ियों से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दमकल विभाग के प्रमुख पावेल टोवर ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतकों में विमान सवार लोग शामिल थे या सड़क पर मौजूद नागरिक।
नए बैंक नोट ले जा रहा था विमान
हादसे (Bolivia Plane Crash) के बाद सामने आई जानकारी के अनुसार, यह सैन्य विमान देश के विभिन्न हिस्सों में नए बैंक नोट पहुंचाने के मिशन पर था। दुर्घटना के बाद सड़क पर नोट बिखरे दिखाई दिए, जिनके वीडियो स्थानीय लोगों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किए।
एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि विमान ने सांता क्रूज शहर से उड़ान भरी थी और एल अल्टो पहुंचते ही हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय मीडिया ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से पुष्टि की कि विमान नकदी ले जा रहा था।
राष्ट्रीय एयरलाइन (Bolivia Plane Crash) ने भी बयान जारी कर स्पष्ट किया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान उसके बेड़े का हिस्सा नहीं था। हादसे के बाद एल अल्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया, जबकि मौके पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।



