T20 World Cup 2026 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्डकप का फाइनल मुकाबला (Abhishek Sharma) रविवार को खेला गया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में केवल 18 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक लगाया। उन्होंने 21 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। इस दौरान अभिषेक ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।
ये भी पढ़े : Sanju Samson Records : संजू सैमसन ने खिताबी मुकाबले में 89 रन की पारी खेलकर रचा इतिहास
Abhishek Sharma सबसे तेज फिफ्टी
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 6 चौके और 3 छक्के की मदद से केवल 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वह टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बैटर बन गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन का रिकॉर्ड तोड़ा। क्लासेन ने पिछले टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में भारत के खिलाफ 23 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी थी।
वर्ल्डकप की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी
18 गेंदों पर अर्धशतक ठोककर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) टी20 वर्ल्डकप के इतिहास में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले दूसरे बैटर बन गए हैं। इस मामले में पहले नंबर पर अभिषेक के गुरू युवराज सिंह हैं। जिन्होंने 2007 के वर्ल्डकप में इंग्लैंड के खिलाफ केवल 12 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी थी। इसी मैच में युवराज ने क्रिस ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे। इसके अलावा फाइनल मुकाबले में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पावरप्ले में ही 92 रन बना दिए. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है।
ये भी पढ़े : Crusher Expansion : आर्यन मिनरल्स के क्रशर विस्तार पर विरोध तेज, मंत्री-विधायक की चुप्पी पर सवाल

Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


