RR vs RCB IPL 2026 : गुवाहाटी में वैभव सूर्यवंशी की आंधी… बेंगलुरु को धो डाला

By admin
3 Min Read
RR vs RCB IPL 2026

RR VS RCB : इंडियन प्रीमियर लीग (RR vs RCB IPL 2026) के मैच नंबर-16 में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 202 रनों का लक्ष्य 18 ओवर में हासिल करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की।

राजस्थान (RR vs RCB IPL 2026) की जीत में वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने अहम भूमिका निभाई। वैभव ने 26 गेंदों पर 78 रन ठोके, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। वहीं ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों पर नाबाद 81 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। मौजूदा सीजन में राजस्थान की यह लगातार चौथी जीत रही।

दोनों टीमों ने सीजन की शुरुआत दमदार अंदाज में की थी। राजस्थान रॉयल्स (RR vs RCB IPL 2026) ने चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस को हराया था। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

ऐसा रहा राजस्थान का रनचेज RR vs RCB IPL 2026

202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक बल्लेबाजी शुरू की और सिर्फ 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया।

छवि

वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल के बीच दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों पर 108 रनों की साझेदारी हुई। क्रुणाल पंड्या ने वैभव को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वैभव 26 गेंदों पर 78 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद क्रुणाल ने अगली ही गेंद पर शिमरॉन हेटमायर को भी आउट कर दिया।

रियान पराग भी 3 रन बनाकर आउट हुए। एक समय राजस्थान का स्कोर 134/4 था, लेकिन यहां से रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल ने नाबाद 68 रन जोड़कर टीम को जीत दिला दी।

ऐसी रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB IPL 2026) ने 8 विकेट पर 201 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और पहली ही गेंद पर फिल साल्ट आउट हो गए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी जल्दी पवेलियन लौटे।

विराट कोहली ने 16 गेंदों पर 32 रन बनाए, लेकिन रवि बिश्नोई ने उन्हें बोल्ड कर दिया। क्रुणाल पंड्या, जितेश शर्मा और टिम डेविड भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। 125 रन तक आरसीबी के 7 विकेट गिर चुके थे।

 

इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार और इम्पैक्ट सब वेंकटेश अय्यर ने पारी संभाली। दोनों के बीच 41 रन की साझेदारी हुई। पाटीदार ने 40 गेंदों पर 63 रन बनाए, जबकि वेंकटेश अय्यर 29 रन बनाकर नाबाद लौटे और टीम को 200 के पार पहुंचाया।

 

 


Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading