Chhattisgarh Job Vacancy : 346 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

By admin
3 Min Read
Chhattisgarh Job Vacancy

Surajpur Rozgar Mela 2026 : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी और निजी क्षेत्र (Chhattisgarh Job Vacancy) में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर (Golden Opportunity) सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, सूरजपुर द्वारा आगामी 10 अप्रैल 2026 को एक विशाल रोजगार मेला (Job Fair) आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 346 रिक्त पदों (Vacancies) पर सीधी भर्ती की जाएगी।

कहाँ और कब होगा आयोजन Chhattisgarh Job Vacancy

सूरजपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में यह एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप (Placement Camp) शुक्रवार, 10 अप्रैल को शासकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज, सूरजपुर (Chhattisgarh Job Vacancy) में आयोजित होगा। नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक मेले में उपस्थित होकर अपना साक्षात्कार (Interview) दे सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती (List of Job Roles)

इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां शामिल हो रही हैं, जिनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं

सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी (भिलाई) : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, फील्ड ऑफिसर, अकाउंटेंट (53 पद)।

सीजे स्कोप स्किल फाउंडेशन (सूरजपुर) : कंप्यूटर ऑपरेटर [Computer Operator], रिसेप्शनिस्ट, कुक और मास्टर ट्रेनर (28 पद)।

वेदांता स्किल स्कूल (कोरबा) : इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर और मोबाइल रिपेयरिंग [Mobile Repairing Technician] (120 पद)।

LIC (अंबिकापुर) : बीमा सखी (40 पद)।

एबिस फूड्स (राजनांदगांव) : इलेक्ट्रीशियन अपरेंटिसशिप [Apprenticeship] (50 पद)।

अन्य : फील्ड ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर और इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के पद भी शामिल हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन है अनिवार्य (Online Registration Process)

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन [Online Registration] करना अनिवार्य है। बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज (Important Documents Required)

अभ्यर्थी अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल प्रति और एक सेट छायाप्रति (Photocopy) जरूर लाएं:

शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची (10वीं, 12वीं, स्नातक/डिप्लोमा)।

निवास एवं जाति प्रमाण पत्र [Caste Certificate]।

आधार कार्ड और रोजगार पंजीयन कार्ड।

दो पासपोर्ट साइज फोटो।

आयु सीमा Chhattisgarh Job Vacancy

इस भर्ती (Chhattisgarh Job Vacancy) के लिए सामान्यतः 18 से 35 वर्ष के युवा पात्र होंगे। यह आयोजन पूरी तरह से निःशुल्क (Free Job Alert) है। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, सूरजपुर में संपर्क कर सकते हैं।

 

 

 


Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading