Sarai News : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के तहसील सरिया क्षेत्र के कटंगपाली में गुरुवार को डोलोमाइट खदान (Dolomite Mine Illegal Mining) पर अवैध उत्खनन का मामला प्रकाश में आया। क्रशर संचालकों द्वारा नियमों को ताक पर रख कर खदान से डोलोमाइट (Dolomite Mine Illegal Mining) निकाला जा रहा था। इस मामले में ग्राम पंचायत कटंगपाली के सरपंच पुष्पा मिरी और पंचों ने मोर्चा खोल दिया और रायल्टी बुक न होने पर हंगामा मचा दिया।
सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत कटंगपाली अ में सामान्य बैठक रखी गई। बैठक के बाद दोपहर 12 बजे सरपंच पुष्पा मिरी के नेतृत्व में कटंगपाली – छेलफोरा नाला के किनारे बंद पड़ी खदान (Dolomite Mine Illegal Mining) पर अवैध उत्खनन रोकने के लिए टीम पहुंची। खसरा नंबर 16, रकबा 4.242 पर संचालक आशिष गोयल बिना रायल्टी पर्ची काटे पोकलेन मशीनों (Dolomite Mine Illegal Mining) के माध्यम से खनिज निकाल कर हाईवा वाहनों में शुभ मिनरल्स कटंगपाली भेजा जा रहा था।
पंचों ने खदान स्थल पर कोई रायल्टी बुक या अन्य कागजात दिखाने को कहा, लेकिन उपलब्ध न कराए जाने पर उन्होंने हंगामा मचा दिया। इसकी सूचना खनिज विभाग के सहायक खनिज अधिकारी बजरंग पैंकरा को दी गई।
इस बीच, खदान संचालक के कर्मचारियों और पंचायत पदाधिकारियों के बीच लंबी बहस चलती रही। खनिज विभाग के आने से पहले ही खदान और क्रशर संचालक मामले को शांत करने की कोशिश में थे, लेकिन पंचायत पदाधिकारी कार्रवाई को लेकर अड़े रहे।
Dolomite Mine Illegal Mining पंचनामा कार्रवाई
दोपहर 4 बजे खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची और 4 पोकलेन मशीनें व 2 हाईवा वाहन (Dolomite Mine Illegal Mining) पाए। बिना रायल्टी पर्ची के परिवहन किए जाने पर पंचनामा कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद ही पंचायत पदाधिकारी शांत हुए।
Dolomite Mine Illegal Mining पानी छिडकाव की मांग
खनिज विभाग की टीम जब कागजी कार्रवाई कर रही थी, तब सरपंच पुष्पा मिरी ने अधिकारियों से कहा कि पूरे क्षेत्र में पानी छिड़काव नहीं हो रहा है। जलवायु और धूल से ग्रामीण प्रभावित हैं। इस पर खनिज निरीक्षक ने संचालकों को तुरंत पानी छिड़काव करने के निर्देश दिए।
Dolomite Mine Illegal Mining महिला पंच भी सक्रिय
अवैध उत्खनन को रोकने के लिए महिला पंच भी सक्रिय दिखीं। महिला पंच कविता सिदार अपने दूध मुंही बच्चे के साथ तपती दोपहरी में खदान के बाहर बैठी रहीं। इसके अलावा, महिला पंच फुल कुमारी चौहान, लक्ष्मीन मिरी, गणेश्वरी मिरी, लक्ष्मी बाई डनसेना, खीरमती चौहान, रुखनी डनसेना और अन्य ग्रामीण भी डटे रहे।
क्या कहते हैं खनिज इंस्पेक्टर
अवैध उत्खनन (Dolomite Mine Illegal Mining) पर कार्रवाई कर उचित रिपोर्ट तैयार की जाएगी। खदान स्थल पर जारी जांच और पंचायत कार्रवाई के बाद यह मामला खनिज विभाग की रिपोर्ट में दर्ज कर अधिकारियों को भेजा जाएगा।
दीपक पटेल, निरीक्षक, खनिज विभाग सारंगढ़
Discover more from RAJDHANI TIMES
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


