IND vs WI T20 WC : संजू के तूफान ने दिलाया सूर्या ब्रिगेड को सेमीफाइनल का टिकट

By admin
6 Min Read
IND vs WI T20 WC

India vs West Indies : आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 (IND vs WI T20 WC)  के 52वें मुकाबले में भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच कोलकाता में रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। 196 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने संजू सैमसन की विस्फोटक नाबाद 97 रनों की पारी की बदौलत 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Image

मैच (IND vs WI T20 WC)   में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में मजबूत स्कोर खड़ा करते हुए भारत के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का संतुलन दिखाया और अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

Image

इस जीत के साथ भारत ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है, जबकि वेस्टइंडीज (IND vs WI T20 WC)   का टूर्नामेंट में सफर यहीं समाप्त हो गया। अब भारत का अगला मुकाबला इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा, जहां फाइनल का टिकट दांव पर होगा।Image

मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ((IND vs WI T20 WC) ) करने का फैसला किया। टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरी। बड़े मुकाबले के दबाव के बीच वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत शुरुआत की और अंत में आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर भारत को 196 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया है।

Image

इसके जवाब में भारतीय टीम ने 5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन और कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। ईशान किशन 10 और अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हुए। जेसन होल्डर और अकील हुसैन को एक-एक विकेट मिला।

IND vs WI T20 WC  वेस्टइंडीज की सधी हुई शुरुआत

वेस्टइंडीज (IND vs WI T20 WC Live Score) की ओर से सलामी बल्लेबाज शाई होप और रोस्टन चेज ने पारी की शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआती ओवरों में जोखिम से बचते हुए रन गति को स्थिर रखा। भारतीय गेंदबाजों को शुरुआती सफलता नहीं मिल सकी। पांचवें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने मौका बनाया, लेकिन अभिषेक शर्मा आसान कैच पकड़ने में चूक गए।

पावरप्ले समाप्त होने तक वेस्टइंडीज का स्कोर बिना विकेट खोए 45 रन था। इसके बाद भारतीय टीम को पहली सफलता नौवें ओवर में मिली, जब वरुण चक्रवर्ती ने शाई होप को बोल्ड कर दिया। होप ने 33 गेंदों में 32 रन बनाए। उस समय टीम का स्कोर 68 रन था।

Image

बुमराह की शानदार वापसी

मध्य ओवरों में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच में भारत की वापसी कराई। उन्होंने 12वें ओवर में शिमरन हेटमायर को आउट किया, जिन्होंने 12 गेंदों में तेज 27 रन बनाए। इसी ओवर में बुमराह ने रोस्टन चेज को भी पवेलियन भेज दिया। चेज ने 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके बाद हार्दिक पंड्या ने 15वें ओवर में शेरफेन रदरफोर्ड का विकेट लेकर वेस्टइंडीज को चौथा झटका दिया। उस समय तक ऐसा लग रहा था कि भारतीय गेंदबाज मैच पर नियंत्रण बना लेंगे।

Image

पॉवेल और होल्डर ने पलटा मैच

हालांकि अंतिम ओवरों में कप्तान रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने मैच (IND vs WI T20 WC Live Score)  का रुख बदल दिया। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया। पॉवेल और होल्डर के बीच सिर्फ 35 गेंदों में 76 रनों की विस्फोटक साझेदारी हुई। डेथ ओवरों में चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए दोनों बल्लेबाजों ने टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया। उनकी तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बना लिए।

Image

IND vs WI T20 WC Live Score भारत के सामने कठिन चुनौती

अब भारत को सेमीफाइनल (IND vs WI T20 WC Live Score) में जगह बनाने के लिए 196 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा। ईडन गार्डन्स की बल्लेबाजी के अनुकूल पिच और छोटे बाउंड्री को देखते हुए मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। भारतीय बल्लेबाजों पर अब बड़े लक्ष्य का दबाव रहेगा, जबकि वेस्टइंडीज की नजर मजबूत गेंदबाजी के दम पर मैच जीतने पर होगी। यह मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे अहम और हाई-वोल्टेज मैचों में से एक माना जा रहा है, जहां हर गेंद मैच का परिणाम बदल सकती है।

 


Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading