खेल

IND vs WI : काउंटडाउन शुरु….! सेमीफाइनल की राह तय करेगा ‘करो या मरो’ मैच

T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज  क्रिकेट प्रेमियों की नजरें (IND vs WI)  भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले अहम मुकाबले पर टिकी रहेंगी। दोनों टीमों के लिए यह मैच किसी फाइनल से कम नहीं माना जा रहा है, क्योंकि जीत हासिल करने वाली टीम के लिए सेमीफाइनल का रास्ता लगभग साफ हो जाएगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी और टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर अंतिम चार में जगह बनाने के इरादे से खेलेगी।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम (IND vs WI)  ने जिम्बाब्वे पर शानदार जीत दर्ज कर वापसी की थी। हालांकि टी20 विश्व कप के इतिहास पर नजर डालें तो वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ बेहतर रहा है, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

कब और कहां खेला जाएगा IND vs WI  मैच

भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI)  के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। दर्शक टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

भारत-वेस्टइंडीज हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमें अब तक 30 मुकाबलों में आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें भारत ने 19 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 10 मुकाबलों में सफलता मिली है और एक मैच बेनतीजा रहा।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003

वहीं टी20 विश्व कप इतिहास में दोनों टीमों के बीच चार मुकाबले हुए हैं, जिनमें वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है। कैरेबियाई टीम ने तीन मैच जीते हैं, जबकि भारत को केवल एक जीत मिली है। भारत की एकमात्र जीत 2014 टी20 विश्व कप में मीरपुर में आई थी। इसके अलावा 2009 (लॉर्ड्स), 2010 (ब्रिजटाउन) और 2016 (वानखेड़े) में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

ईडन गार्डेन्स में भारत का दबदबा

ईडन गार्डेन्स मैदान भारत के लिए बेहद शुभ साबित हुआ है। यहां दोनों टीमों के बीच खेले गए चारों मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। साल 2022 में दोनों टीमें यहां तीन बार भिड़ीं और तीनों मैच भारत ने अपने नाम किए थे। इससे पहले 2018 में भी भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया था।

 

IND vs WI पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डेन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, इसलिए हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी के अनुसार विकेट संतुलित है, जहां बल्लेबाजों के साथ स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है। शाम के मैच में ओस का असर देखने को मिल सकता है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजी चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

Image

IND vs WI मौसम अपडेट

कोलकाता में मौसम साफ रहने का अनुमान है और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। मैच के दौरान तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जो खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए अनुकूल माना जा रहा है।

Image

IND vs WI  संभावित प्लेइंग-11

भारत

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

वेस्टइंडीज

ब्रेंडन किंग, शाई होप (कप्तान व विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफाने रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।

Image

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button