
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत किरोड़ीमल नगर मंडल में जनसंपर्क, 4 नवंबर को खरसिया में प्रबुद्धजन सम्मेलन
रायगढ़, किरोड़ीमल नगर। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत किरोड़ीमल नगर मंडल में जनसंपर्क अभियान चलाकर समाज के प्रबुद्धजनों से मुलाकात की गई। इस दौरान परसदा, मुरालीपाली एवं उच्चभिट्ठी सहित विभिन्न गांवों में समाज के जागरूक लोगों से व्यक्तिगत संपर्क कर आगामी 4 नवंबर को खरसिया के लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।

जनसंपर्क के दौरान देश के विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। समाज के प्रबुद्ध वर्ग से राष्ट्रहित के मुद्दों पर सक्रिय सहभागिता निभाने तथा सकारात्मक बदलाव के प्रयासों में सहयोग देने की अपील की गई।
इस जनसंपर्क अभियान में जिला पंचायत सदस्य गोपाल अग्रवाल, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष सनत नायक, मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, विद्या नायक, गौरी शंकर पटेल एवं सोहन चौधरी ने विभिन्न गांवों में प्रबुद्धजनों से मुलाकात की।
परसदा, मुरालीपाली और उच्चभिट्ठी सहित विभिन्न गांवों में प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर सम्मेलन में शामिल होने का किया आग्रह
इस दौरान सभी ने आगामी 4 नवंबर को खरसिया स्थित लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित विशाल प्रबुद्धजन सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समाज के जागरूक वर्ग की सक्रिय भागीदारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और देश की विकास यात्रा को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
अभियान के माध्यम से प्रबुद्धजनों से एकजुट होकर राष्ट्रहित, विकास, शांति और सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाने तथा सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की गई।