छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Postal Department : डाक विभाग में बनेंगे चार नए संभाग, नौ का होगा पुनर्गठन

दंतेवाड़ा, गरियाबंद, कोरबा और कोरिया-एमसीबी के गठन की प्रक्रिया जारी; चार संभागों के बनने से प्रशासनिक ढांचा बदलेगा

Chhattisgarh Postal Department प्रदेश डाक परिमंडल में 25 वर्ष बाद बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने जा रहा है। वर्तमान नौ डाक संभागों का विभाजन कर चार नए संभाग गठित किए जा रहे हैं। डाक विभाग (Chhattisgarh Postal Department) में दंतेवाड़ा, गरियाबंद, कोरबा और कोरिया-मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) के नए संभाग बनाए जाएंगे। विभागीय स्तर पर इसके गठन की प्रक्रिया जारी है।

प्रस्ताव के अनुसार बस्तर-कांकेर संभाग का विभाजन कर दंतेवाड़ा, रायपुर संभाग से गरियाबंद, बिलासपुर संभाग से कोरबा और सरगुजा संभाग से कोरिया-एमसीबी संभाग बनाया जाएगा। प्रदेश डाक परिमंडल (Chhattisgarh Postal Department) के इस पुनर्गठन का उद्देश्य बड़े भौगोलिक क्षेत्रों में प्रशासनिक कामकाज को बेहतर करने के साथ डाक सेवाओं का विस्तार करना है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Rainfall Alert : डीप डिप्रेशन से छत्तीसगढ़ में 23 से 25 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच बढ़ाने पर जोर

नए संभागों के गठन में खासतौर पर बस्तर के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक डाक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। अलग संभाग बनने से स्थानीय स्तर पर सेवाओं की निगरानी और प्रशासनिक कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। डाक सेवाओं के विस्तार (Chhattisgarh Postal Department) की दिशा में यह पुनर्गठन अहम कदम माना जा रहा है।

14 मई को प्रदेश के दौरे पर आए डाक महानिदेशक जितेंद्र गुप्ता ने भी बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों तक सेवाओं के विस्तार की बात कही थी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नए संभागों के गठन के बाद संबंधित जिलों में डाक सेवाओं के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Shriya Saran New Look : व्हाइट ड्रेस में श्रिया सरन का ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरों पर टिकी नजरें

अधीक्षकों की तबादला सूची भी अटकी

चार नए संभागों के गठन की प्रक्रिया का असर डाक अधीक्षकों की लंबे समय से प्रतीक्षित तबादला सूची पर भी पड़ा है। डाक संभागों के पुनर्गठन (Chhattisgarh Postal Department) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अधीक्षकों की पदस्थापना और तबादले को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

वर्तमान में सरगुजा, रायगढ़, दुर्ग और कांकेर संभाग नियमित अधीक्षक के बिना संचालित हो रहे हैं। इन संभागों में नियमित अधीक्षक की पदस्थापना का इंतजार है। नए संभाग बनने के बाद विभागीय स्तर पर पदों और अधिकारियों की जिम्मेदारियों का भी नए सिरे से निर्धारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Shweta Tiwari New Look : हाई-स्लिट ड्रेस में श्वेता तिवारी का ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

नौ मौजूदा संभागों के ढांचे में बदलाव

करीब 25 वर्ष बाद होने वाले इस बदलाव से प्रदेश के मौजूदा नौ डाक संभागों का प्रशासनिक ढांचा बदलेगा। नए डाक संभाग (Chhattisgarh Postal Department) बनने के बाद दंतेवाड़ा, गरियाबंद, कोरबा और कोरिया-एमसीबी को अलग प्रशासनिक इकाई मिलेगी। इससे संबंधित क्षेत्रों में डाक विभाग के कामकाज को स्थानीय जरूरतों के अनुसार संचालित करने का रास्ता तैयार होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button