PPF Investment : पोस्ट आफिस की इस सरकारी स्कीम से बन सकते हैं करोड़पति

By admin
6 Min Read
PPF Investment

अगर आप बिना जोखिम के लंबी अवधि में बड़ा फंड (PPF Investment) तैयार करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। सरकार समर्थित यह स्मॉल सेविंग स्कीम सुरक्षित निवेश, टैक्स छूट और चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) का ऐसा संयोजन देती है, जिससे नियमित निवेश करने वाला व्यक्ति करोड़पति बनने का लक्ष्य हासिल कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि निवेशक हर महीने तय राशि जमा करता रहे और मैच्योरिटी के बाद भी खाते को आगे बढ़ाए, तो 25 साल में एक करोड़ रुपये से अधिक का फंड तैयार किया जा सकता है।

सुरक्षित निवेश के साथ मिलता है शानदार रिटर्न PPF Investment

 

पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ योजना (PPF Investment) देश की सबसे भरोसेमंद छोटी बचत योजनाओं में शामिल है। इसमें निवेश की सुरक्षा की गारंटी केंद्र सरकार देती है। यही वजह है कि नौकरीपेशा लोगों से लेकर छोटे कारोबारियों, किसानों और गृहिणियों तक बड़ी संख्या में लोग इस योजना में निवेश करना पसंद करते हैं।

फिलहाल इस योजना पर 7.1 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दिया जा रहा है। हालांकि ब्याज दरों की समीक्षा सरकार हर तिमाही करती है, लेकिन पीपीएफ लंबे समय तक निवेश करने वालों के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। इसमें मिलने वाला चक्रवृद्धि ब्याज समय के साथ आपकी जमा राशि को तेजी से बढ़ाता है।

हर महीने 12,500 रुपये जमा करने का फॉर्मूला

अगर कोई निवेशक हर महीने 12,500 रुपये जमा करता है, तो सालभर में उसका कुल निवेश 1.50 लाख रुपये होगा। यह पीपीएफ में निवेश की अधिकतम वार्षिक सीमा भी है।

पीपीएफ खाते (PPF Investment) की मूल अवधि 15 वर्ष होती है। इस दौरान निवेशक कुल 22.50 लाख रुपये जमा करेगा। मौजूदा 7.1 प्रतिशत ब्याज दर के आधार पर उसे लगभग 18.18 लाख रुपये ब्याज मिलेगा। यानी 15 साल पूरे होने पर कुल फंड करीब 40.68 लाख रुपये हो जाएगा।

25 साल तक जारी रखें निवेश, ऐसे बनेंगे करोड़पति

पीपीएफ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि 15 साल की मैच्योरिटी पूरी होने के बाद भी इसे बंद करना जरूरी नहीं है। निवेशक इसे 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ा सकता है।

अगर कोई निवेशक पहले 15 साल पूरे होने के बाद अगले 5 साल तक भी निवेश जारी रखता है, तो उसका कुल फंड करीब 66.58 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

इसके बाद यदि वह फिर से 5 साल का विस्तार लेता है और नियमित निवेश जारी रखता है, तो कुल निवेश अवधि 25 वर्ष हो जाएगी। इस दौरान कुल जमा राशि 37.50 लाख रुपये होगी, जबकि चक्रवृद्धि ब्याज करीब 65.58 लाख रुपये मिलेगा। यानी पीपीएफ योजना (PPF Investment) के जरिए कुल फंड लगभग 1,03,08,015 रुपये तक पहुंच सकता है और करोड़पति बनने का सपना पूरा हो सकता है।

इस तारीख से पहले जमा करें पैसा, मिलेगा पूरा ब्याज

बहुत कम लोग जानते हैं कि पीपीएफ में ब्याज की गणना हर महीने 5 तारीख से महीने के अंतिम दिन तक खाते में उपलब्ध न्यूनतम राशि के आधार पर की जाती है।

इसलिए वित्तीय विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हर महीने 1 से 5 तारीख के बीच ही पैसा जमा कर देना चाहिए। इससे उस महीने का पूरा ब्याज मिलता है और लंबे समय में हजारों नहीं बल्कि लाखों रुपये का अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। इसलिए पीपीएफ खाते (PPF Investment) में समय पर निवेश करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

टैक्स बचाने वालों के लिए भी शानदार विकल्प

 

यह योजना टैक्स बचाने वालों के लिए भी सबसे पसंदीदा निवेश विकल्पों में शामिल है। पीपीएफ को EEE (Exempt-Exempt-Exempt) श्रेणी में रखा गया है।

सरकार की सुरक्षा और धांसू ब्याज

इसका मतलब है कि निवेश की गई राशि पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत 1.50 लाख रुपये तक टैक्स छूट मिलती है। इसके अलावा खाते पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स फ्री रहता है और मैच्योरिटी पर मिलने वाली पूरी राशि पर भी कोई टैक्स नहीं देना पड़ता। यही कारण है कि पीपीएफ निवेश (PPF Investment) को लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन के लिए सबसे सुरक्षित और फायदेमंद योजनाओं में गिना जाता है।

कौन खोल सकता है पीपीएफ खाता?

भारत का कोई भी नागरिक पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक में पीपीएफ (PPF Investment)  खाता खुलवा सकता है। एक व्यक्ति के नाम पर केवल एक ही पीपीएफ खाता खोला जा सकता है। माता-पिता अपने नाबालिग बच्चों के नाम पर भी यह खाता खोल सकते हैं।

ब्याज का ऐसे होता है कैलकुलेशन

इस योजना में एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। निवेश एकमुश्त या किस्तों में भी किया जा सकता है।

रिटायरमेंट और भविष्य की जरूरतों के लिए बेहतर योजना

जो लोग बच्चों की पढ़ाई, शादी, घर खरीदने या रिटायरमेंट के लिए सुरक्षित फंड बनाना चाहते हैं, उनके लिए पीपीएफ सबसे बेहतर योजनाओं में से एक मानी जाती है। सरकारी सुरक्षा, नियमित चक्रवृद्धि ब्याज और टैक्स छूट जैसी सुविधाएं इसे अन्य बचत योजनाओं से अलग बनाती हैं।

अगर निवेशक (PPF Investment)  अनुशासित तरीके से हर महीने निवेश करता रहे और मैच्योरिटी के बाद भी खाते का विस्तार करता रहे, तो यह योजना भविष्य में आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ एक करोड़ रुपये से अधिक का फंड तैयार करने में भी मदद कर सकती है।


Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading