TVS Orbiter V1 : 50 हजार से कम कीमत में लॉन्च इलेक्ट्रिक स्कूटर, 86KM रेंज और दमदार फीचर्स

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में टीवीएस ने अपना नया सस्ता स्कूटर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने TVS Orbiter V1 को BaaS मॉडल के साथ पेश किया है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत 50 हजार रुपये से कम हो जाती है। स्कूटर में 86KM रेंज समेत कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।

By admin
3 Min Read
TVS Orbiter V1
Highlights
  • 50 हजार से कम कीमत में लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • सिंगल चार्ज में 86 किलोमीटर तक की रेंज
  • क्रूज कंट्रोल, ब्लूटूथ और नेविगेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स

TVS Orbiter V1 : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में एक और किफायती विकल्प (TVS Orbiter V1)  आ गया है। टीवीएस ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस ऑर्बिटर वी1 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत बेहद आकर्षक रखी गई है। कंपनी ने इस स्कूटर को बैटरी-एज-ए-सर्विस मॉडल के साथ पेश किया है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है।

दरअसल कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को पिछले साल लॉन्च किया था, लेकिन अब इसका नया बेस वेरिएंट टीवीएस ऑर्बिटर वी1 (TVS Orbiter V1) पेश किया गया है। इस नए वेरिएंट को खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए लाया गया है जो कम कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं।

कितनी है कीमत

कंपनी ने टीवीएस ऑर्बिटर वी1 (TVS Orbiter V1) की एक्स-शोरूम कीमत 84,500 रुपये (सब्सिडी के साथ) तय की है। हालांकि BaaS यानी बैटरी-एज-ए-सर्विस मॉडल के तहत इसकी कीमत घटकर सिर्फ 49,999 रुपये एक्स-शोरूम रह जाती है। इस मॉडल में ग्राहक स्कूटर की कीमत अलग से देते हैं, जबकि बैटरी सब्सक्रिप्शन के जरिए मिलती है। यानी बैटरी के लिए हर महीने सब्सक्रिप्शन शुल्क देना होता है।

कंपनी ने बताया कि टीवीएस ऑर्बिटर वी1 (TVS Orbiter V1) के लिए बैटरी सब्सक्रिप्शन 862 रुपये से शुरू होता है। वहीं Orbiter V2 वेरिएंट को भी BaaS सर्विस के साथ खरीदा जा सकता है, जिसकी कीमत 59,664 रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है।

ये भी पढ़े : Dhurandhr 2 Advance Booking : रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रच दिया इतिहास

TVS Orbiter V1 सिंगल चार्ज में कितनी रेंज

नए टीवीएस ऑर्बिटर वी1 (TVS Orbiter V1) इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.8kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार यह स्कूटर सिंगल चार्ज में करीब 86 किलोमीटर तक चल सकता है। बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 2 घंटे 20 मिनट का समय लगता है। ऐसे में यह स्कूटर डेली कम्यूट के लिए काफी सुविधाजनक माना जा रहा है।

TVS Orbiter V1 मिलते हैं कई स्मार्ट फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इस स्कूटर में ईको और पावर मोड दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें रिजनरेटिव ब्रेकिंग, हिल होल्ड असिस्ट, क्रूज कंट्रोल और पार्किंग असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

इसके अलावा इसमें LED लाइटिंग, कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। ग्राहक इसे मार्टेन कॉपर और स्टेलर सिल्वर जैसे दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

 

ये भी पढ़े : Yuvraj Singh Training : अभिषेक-गिल के बाद अब ये स्टार प्लेयर बने युवराज सिंह के ‘शिष्य’


Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading