Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर (Tehsildar Suspended) जिले के ग्राम कोयलारी, तहसील भैयाथान की निवासी शैल कुमारी दुबे की गंभीर शिकायत पर कार्रवाई करते हुए संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने तहसीलदार संजय राठौर को तुरंत निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, शैल कुमारी दुबे ने 26 मई 2025 को शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि तहसीलदार संजय राठौर ने सांठगांठ करके उन्हें मृत दर्शाते हुए उनकी निजी भूमि (खसरा क्रमांक 45/3, रकबा 0.405 हे.) का अनुचित नामांतरण और विक्रय किया। इस भूमि की रिनंबरिंग के बाद नया खसरा नंबर 344 है।
आवेदिका की शिकायत के आधार पर, अपर कलेक्टर सूरजपुर और तहसीलदार लटोरी की एक संयुक्त टीम ने जांच की। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि संजय राठौर ने जीवित आवेदिका को मृत बताकर उनकी भूमि का नामांतरण सौतेले पुत्र वीरेन्द्रनाथ दुबे के पक्ष में किया, जो कि प्रथम दृष्टया अनैतिक और नियमों के विपरीत है।
जांच के बाद हुई कार्रवाई (Tehsildar Suspended)
प्रारंभिक जांच में तहसीलदार राठौर को अपने पदीय दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता का दोषी पाया गया, जिससे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन हुआ। इसके परिणामस्वरूप, कमिश्नर ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित (Tehsildar Suspended) कर दिया है। निलंबन की अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते का अधिकार होगा, और इस अवधि के लिए उनका मुख्यालय कलेक्टर, बलरामपुर-रामानुजगंज निर्धारित किया गया है।







Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




