राजधानी टाइम्स छत्तीसगढ़ :- रायगढ़ :- महालक्ष्मी की भव्य आरती में शामिल होकर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना।
रायगढ़, 14 फरवरी 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी में गजमार पहाड़ी के पीछे स्थित महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर पहुँचकर उन्होंने माता महालक्ष्मी की भव्य महाआरती में हिस्सा लिया और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर मां महालक्ष्मी सेवा एवं कल्याण समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस आध्यात्मिक अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, अरुणधर दीवान, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, गुरुपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय, विजय केडिया, कौशलेष मिश्रा, पवन शर्मा, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित श्री रविभूषण शास्त्री ने बताया कि इस भव्य मंदिर की आधारशिला वर्ष 2017 में रखी गई थी, जिसका निर्माण कार्य 2023 में पूर्ण हुआ और दिसंबर माह के शुभ मुहूर्त में यहाँ प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। मंदिर की विशेषता इसकी अद्वितीय मूर्तियां हैं, जहाँ माँ तारा, काली, छिन्नमस्ता, षोडशी, भुवनेश्वरी, त्रिपुरभैरवी, धूमावती, बगुलामुखी, मातंगी और माँ कमला जैसी 10 महाविद्याएं विराजमान हैं। इनके साथ ही माँ विमला, माँ मंगला और भैरव बाबा की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं।
Tag: Chief Minister Vishnu Deo Sai offered prayers at the Pandripani Mahalaxmi Temple in Raigarh.”

Chief Minister Vishnu Deo Sai at the Pandripani Mahalaxmi Temple in Raigarh. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ के पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना|
