Sky TMT Health Camp : चपले में स्काई टीएमटी का निःशुल्क शिविर, 200 ने कराया इलाज

2 Min Read
Sky TMT Health Camp

RAIGARH News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरिसया ब्लाक अंतर्गत (Sky TMT Health Camp) ग्राम चपले में 14 मार्च को स्काई टीएमटी के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और निःशुल्क दवाइयों का लाभ उठाया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

शिविर (Sky TMT Health Camp) में स्काई एलॉयज के डॉ. टेकलाल पटेल (ईएनटी विशेषज्ञ), डॉ. प्रभु नारायण (एमबीबीएस, एएफआईएच) तथा ओएचसी स्टाफ उपस्थित रहे। चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की और जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया।

200 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

स्वास्थ्य शिविर (Sky TMT Health Camp) में 200 से अधिक ग्रामीणों ने अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच कराई। साथ ही डॉक्टरों ने मरीजों को विभिन्न बीमारियों से बचाव, स्वच्छता बनाए रखने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।

सामाजिक जिम्मेदारी निभा रही कंपनी Sky TMT Health Camp

इस अवसर पर स्काई टीएमटी के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास अग्रवाल ने कहा कि कंपनी हमेशा अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता देती है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को देखते हुए इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्काई टीएमटी केवल औद्योगिक विकास ही नहीं बल्कि समाज के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए भी लगातार कार्य कर रही है।

ग्रामीणों ने जताया आभार Sky TMT Health Camp

शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता रहे। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविरों का आयोजन आगे भी जारी रहेगा।

 


Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading