राजधानी टाइम्स छत्तीसगढ़ ,रायगढ़। मेडिकल कॉलेज आवासीय परिसर में दर्दनाक हादसा: 12वीं की छात्रा अनन्या सर्वे की इलाज के दौरान मौत
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित मेडिकल कॉलेज आवासीय परिसर (टाइप-6 क्वार्टर) में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। 12वीं कक्षा की छात्रा अनन्या सर्वे की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार को उसका बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर था।
जानकारी के अनुसार, अनन्या सोमवार सुबह करीब 6 बजे घर की छत पर टहल रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। परिजन तत्काल उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दो दिनों तक उसका इलाज चला, लेकिन बुधवार को उसने दम तोड़ दिया।
अनन्या के पिता राजेश सर्वे मेडिकल कॉलेज की स्थापना शाखा में कर्मचारी हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे अंतिम संस्कार के लिए बिलासपुर के गनियारी ले जाया गया।
उल्लेखनीय है कि इसी बिल्डिंग में सात वर्ष पहले भी छत से गिरने की एक घटना में बुजुर्ग महिला की मौत हुई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

Discover more from RAJDHANI TIMES
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



