Bemetara News : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के (Navagarh Nagar Panchayat President Dismissed) नवागढ़ नगर पंचायत में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। विकास कार्यों में लापरवाही और प्रेसिडेंट इन काउंसिल (पीआईसी) के गठन में विफलता के चलते नगर पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष सिद्धांत चौहान को पद से हटा दिया गया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने 20 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 41 (क) (1) के तहत यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, सिद्धांत चौहान ने लगभग एक वर्ष पहले निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर मार्च 2025 में अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला था। लेकिन कार्यकाल के दौरान वे प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में असफल रहे। (Navagarh Nagar Panchayat President Dismissed) प्रकरण में विभाग ने पाया कि पीआईसी का गठन समय पर नहीं किया गया, जिसके कारण कई महत्वपूर्ण विकास कार्य लंबित रह गए।
बताया गया कि 15वें वित्त आयोग की राशि से स्वीकृत तीन कार्य, जिन्हें 29 जुलाई 2024 को मंजूरी मिली थी, पीआईसी के अभाव में अंतिम स्वीकृति नहीं पा सके और ठप पड़ गए। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 15 में लगभग 84 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित पानी की टंकी का निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हो सका, जिससे स्थानीय नागरिकों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पाईं।
जांच में यह भी सामने आया कि परिषद की बैठक के दौरान 27 एजेंडा बिंदुओं को हटाकर केवल 6 बिंदुओं पर ही चर्चा की गई, जो नियमों के विपरीत है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग ने पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अध्यक्ष को पद से हटा दिया गया।
(Navagarh Nagar Panchayat President Dismissed) मामले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि शासन स्तर पर विकास कार्यों में लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सिद्धांत चौहान एक सामान्य परिवार से आते हैं और सफाई कर्मचारी के पुत्र हैं, लेकिन प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में हुई चूक उनके पद से हटने का कारण बनी।


