बड़ी फैमिली के लिए ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी वाली मल्टी-पर्पज व्हीकल्स (Mercedes-Benz VLE) हमेशा से पसंदीदा मानी जाती रही हैं, खासकर तब जब बात लग्ज़री कारों की हो। जितनी बड़ी गाड़ी, उतना बड़ा रुतबा ह धारणा लंबे समय से चली आ रही है। इसी सोच को और आगे बढ़ाते हुए मर्सिडीज-बेंज ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एमपीवी पेश की है, जो सिर्फ एक वाहन नहीं बल्कि सड़क पर दौड़ता हुआ प्रीमियम लाउंज महसूस होती है। 8 लोगों के बैठने की जगह, 700 किलोमीटर से अधिक की ड्राइविंग रेंज और 31-इंच से भी बड़ी 8K एंटरटेनमेंट स्क्रीन के साथ यह कार लंबी यात्राओं को बेहद आरामदायक बना सकती है।

नई इलेक्ट्रिक MPV से उठा पर्दा
जर्मनी की प्रतिष्ठित लग्ज़री कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz ने अपनी आने वाली नई इलेक्ट्रिक MPV से पर्दा उठा दिया है। कंपनी की यह नई कार (Mercedes-Benz VLE) पहले पेश किए गए Vision V कॉन्सेप्ट से प्रेरित बताई जा रही है और भविष्य की इलेक्ट्रिक वैन लाइनअप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मर्सिडीज अपने पोर्टफोलियो में इसे VLS मॉडल से नीचे पोजिशन करेगी और इस साल के भीतर इसे बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

स्टैंडर्ड और लॉन्ग व्हीलबेस दोनों विकल्प
इस मॉडल की खासियत यह है कि यह स्टैंडर्ड और लॉन्ग व्हीलबेस दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगी। ग्राहकों को इसमें एएमजी लाइन, एएमजी लाइन प्लस और एक्सक्लूसिव जैसे अलग-अलग वेरिएंट भी दिए जाएंगे। इन वेरिएंट्स में फीचर्स और बैटरी पैक के विकल्प अलग-अलग होंगे, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही विकल्प चुन सकेंगे।
ये भी पढ़े : Illegal LPG Refilling : अवैध गैस रिफिलिंग पर जगदलपुर में बड़ी कार्रवाई, घर से भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त

एयरोडायनामिक रूप में तैयार किया गया
डिजाइन की बात करें तो नई (Mercedes-Benz VLE) को काफी एयरोडायनामिक रूप में तैयार किया गया है। कंपनी के अनुसार इसका ड्रैग कोएफिशिएंट 0.25Cd है, जो बेहतर दक्षता और लंबी रेंज हासिल करने में मदद करता है। कार के फ्रंट में लंबा ओवरहैंग, स्मूद रूफलाइन और गोलाई लिए स्ट्रीमलाइन रियर डिजाइन दिया गया है, जो इसे आधुनिक और प्रीमियम लुक प्रदान करता है।

Mercedes-Benz VLE आकर्षक लाइटिंग फ्रेम
फ्रंट हिस्से में बड़ी ग्रिल के चारों ओर आकर्षक लाइटिंग फ्रेम दिया गया है। इसके साथ हेडलाइट्स को जोड़ने वाली लाइट स्ट्रिप और स्टार-शेप DRL इसे एक अलग पहचान देते हैं। साइड प्रोफाइल में इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर दिए गए हैं, जबकि 19 से 22 इंच तक के व्हील ऑप्शन इसे और आकर्षक बनाते हैं। रियर साइड में पूरी चौड़ाई में फैली इनवर्टेड U-शेप टेल लाइट दी गई है, जिससे (Mercedes-Benz VLE) का पिछला हिस्सा बेहद प्रीमियम दिखाई देता है। यह कार कई अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ बाजार में आने वाली है।
इंटीरियर बेहद प्रीमियम और स्पेशियस
केबिन की बात करें तो (Mercedes-Benz VLE) का इंटीरियर बेहद प्रीमियम और स्पेशियस बनाया गया है। इसमें 5 से लेकर 8 लोगों तक के बैठने की व्यवस्था मिलती है। जरूरत पड़ने पर पीछे की सीटों को पूरी तरह हटाया भी जा सकता है, जिससे लगभग 4,078 लीटर तक का बड़ा लगेज स्पेस उपलब्ध हो जाता है।
कंपनी इसमें तीन तरह के रियर सीट ऑप्शन दे रही है मैनुअल एडजस्ट होने वाली कंफर्ट सीट, इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली प्रीमियम कंफर्ट सीट और टॉप स्पेसिफिकेशन में मिलने वाली ग्रांड कंफर्ट सीट। इन सीटों में अलग-अलग सुविधाएं दी गई हैं और इनके अनुसार कीमत भी अलग-अलग होगी। ग्रांड कंफर्ट सीट में पिलो, वायरलेस चार्जर, लंबर सपोर्ट और मसाज फीचर जैसे लग्ज़री एलिमेंट मिलते हैं।

Mercedes-Benz VLE फोल्डिंग टेबल की भी सुविधा
पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए फोल्डिंग टेबल की सुविधा भी दी गई है। ग्राहक चाहें तो तीन सीट वाली बेंच का विकल्प भी चुन सकते हैं, जो मैनुअल या इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट के साथ उपलब्ध होगी। कुल मिलाकर (Mercedes-Benz VLE) का केबिन अनुभव किसी लग्ज़री लिविंग रूम से कम नहीं लगता।

कार में बैठते ही फ्रंट रो में दिया गया सुपरस्क्रीन सबसे पहले ध्यान खींचता है। डैशबोर्ड पर फैले इस बड़े डिजिटल सेटअप में 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, 14-इंच टचस्क्रीन और 14-इंच पैसेंजर स्क्रीन शामिल हैं। यह पूरा सेटअप एक विशाल डिजिटल कॉकपिट का अनुभव देता है और ड्राइविंग को और भी आधुनिक बनाता है।
Mercedes-Benz VLE कमाल के फीचर्स भी
इस एमपीवी में 31.3-इंच का बड़ा 8K रिट्रैक्टेबल डिस्प्ले भी दिया गया है, जो उपयोग न होने पर रूफ लाइनर के अंदर छिप जाता है। इस स्क्रीन पर यात्रा के दौरान मूवी, वेब सीरीज या वीडियो कंटेंट देखा जा सकता है, वहीं गेमिंग का भी मजा लिया जा सकता है।

फीचर्स की बात करें तो (Mercedes-Benz VLE) में ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट, 750-वॉट का 22-स्पीकर Dolby Atmos साउंड सिस्टम, पैनोरमिक ग्लास रूफ और एक खास सेंटर कंसोल दिया गया है। इस कंसोल में ड्रिंक या बेवरेज को गर्म या ठंडा रखने की सुविधा मिलती है।
इसके अलावा कार में UV डिसइंफेक्शन सिस्टम भी दिया गया है। सीटों को टचस्क्रीन या स्मार्टफोन ऐप के जरिए एडजस्ट किया जा सकता है। सेफ्टी के लिए इसमें 10 कैमरे, 5 रडार और 12 अल्ट्रासोनिक सेंसर लगाए गए हैं, जो ड्राइविंग को अधिक सुरक्षित और स्मार्ट बनाते हैं।
अन्य मॉडल भी पेश किए जाएंगे
तकनीकी आधार की बात करें तो (Mercedes-Benz VLE) कंपनी के नए VAN.EA प्लेटफॉर्म पर बनी पहली इलेक्ट्रिक MPV होगी। इसी प्लेटफॉर्म पर आगे चलकर VLS जैसे अन्य मॉडल भी पेश किए जाएंगे। भविष्य में कंपनी 80kWh LFP बैटरी वाले छोटे वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है, जबकि VAN.CA प्लेटफॉर्म पर पेट्रोल या डीजल इंजन वाले मॉडल आने की संभावना भी जताई जा रही है।

इस लाइनअप का पहला वेरिएंट VLE 300 होगा, जो 276 हॉर्सपावर की ताकत प्रदान करेगा और इसकी रेंज 700 किलोमीटर से अधिक बताई जा रही है। इसमें 115kWh की बड़ी NMC बैटरी और 800V इलेक्ट्रिकल सिस्टम मिलेगा। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में करीब 320 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज हासिल की जा सकती है।
इसके बाद ज्यादा पावरफुल VLE 400 वेरिएंट भी पेश किया जाएगा, जिसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम और लगभग 415 हॉर्सपावर की ताकत मिलेगी। कंपनी के मुताबिक यह वेरिएंट महज 6.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगा।
ये भी पढ़े : El Nino Effect India : इस बार मानसून में नजर आ रहा ‘अल नीनो’ का इफेक्ट, भीषण गर्मी का संकेत!

Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



