IPL 2026 Schedule News : बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 का शेड्यूल (IPL 2026 Schedule) जारी कर दिया है। लीग की शुरुआत 28 मार्च से होगी। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। BCCI ने अभी शुरुआती 20 मुकाबलों का यानी पहले फेज का शेड्यूल जारी किया है। इस दौरान 28 मार्च से 12 अप्रैल तक 20 मैच खेले जाएंगे।
दरअसल, पहले टूर्नामेंट (IPL 2026 Schedule) का आगाज 26 मार्च से होना तय किया गया था। लेकिन, बंगाल और तमिलनाडु समेत देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने की वजह से इसे दो दिन आगे बढ़ाया गया है। ओपनिंग मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इसी मैदान पर पिछले साल आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मची थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।
पहले फेज में 4 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं। पहला मैच 28 मार्च (शनिवार) को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (IPL 2026 Schedule) के बीच खेला जाएगा। 4, 5,11 और 12 अप्रैल डबल हैडर खेले जाएंगे।
देखें आईपीएल पहले फेज का शेड्यूल IPL 2026 Schedule
| डेट | मैच | वेन्यू |
| 28 मार्च 2026 (शनिवार) | RCB बनाम SRH | बेंगलुरु |
| 29 मार्च 2026 (रविवार) | MI बनाम KKR | मुंबई |
| 30 मार्च 2026 (सोमवार) | RR बनाम CSK | गुवाहाटी |
| 31 मार्च 2026 (मंगलवार) | PBKS बनाम GT | मुल्लनपुर |
| 01 अप्रैल 2026 (बुधवार) | LSG बनाम DC | लखनऊ |
| 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार) | KKR बनाम SRH | कोलकाता |
| 03 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) | CSK बनाम PBKS | चेन्नई |
| 04 अप्रैल 2026 (शनिवार) | DC बनाम MI | दिल्ली |
| 04 अप्रैल 2026 (शनिवार) | GT बनाम RR | अहमदाबाद |
| 05 अप्रैल 2026 (रविवार) | SRH बनाम LSG | हैदराबाद |
| 05 अप्रैल 2026 (रविवार) | RCB बनाम CSK | बेंगलुरु |
| 06 अप्रैल 2026 (सोमवार) | KKR बनाम PBKS | कोलकाता |
| 07 अप्रैल 2026 (मंगलवार) | RR बनाम MI | गुवाहाटी |
| 08 अप्रैल 2026 (बुधवार) | DC बनाम GT | दिल्ली |
| 09 अप्रैल 2026 (गुरुवार) | KKR बनाम LSG | कोलकाता |
| 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) | RR बनाम RCB | गुवाहाटी |
| 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) | PBKS बनाम SRH | मुल्लनपुर |
| 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) | CSK बनाम DC | चेन्नई |
| 12 अप्रैल 2026 (रविवार) | LSG बनाम GT | लखनऊ |
| 12 अप्रैल 2026 (रविवार) | MI बनाम RCB | मुंबई |

Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



