RCB vs SRH Match : इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन आज से शुरू हो रहा है और पहला मुकाबला (IPL 2026 Opener Match) IPL 2026 का ओपनर मैच बेहद खास होने वाला है। डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह भिड़ंत बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेली जाएगी।
इस IPL 2026 के पहले मुकाबले (IPL 2026 Opener Match) में एक तरफ विराट कोहली की वापसी पर नजरें होंगी, तो दूसरी ओर ईशान किशन पहली बार कप्तानी करते नजर आएंगे। नियमित कप्तान पैट कमिंस के चोटिल होने के कारण ईशान को टीम की कमान सौंपी गई है, जो इस मैच को और भी दिलचस्प बना देता है।
सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड इस IPL 2026 मुकाबले (IPL 2026 Opener Match) में सबसे बड़ा खतरा मानी जा रही है। इनके साथ ईशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी टीम को 300 रन के पार पहुंचाने का दम रखती है। पिछले दो सीजन में इस तिकड़ी ने कई मैचों का रुख अकेले ही बदल दिया है।
वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी पूरी तरह संतुलित टीम के साथ उतर रही है। विराट कोहली, फिल साल्ट, टिम डेविड और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी इस IPL 2026 ओपनिंग क्लैश (IPL 2026 Opener Match) को एकतरफा नहीं होने देंगे। कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम लगातार दूसरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
पिछली हार का बदला लेना चाहेगी RCB
अगर पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 26 मुकाबलों में से 14 में एसआरएच ने जीत दर्ज की है, जबकि 11 मैच आरसीबी ने जीते हैं। पिछले सीजन में भी एसआरएच ने 231 रन बनाकर आरसीबी को हराया था, जिसमें ईशान किशन की 94 रन की शानदार पारी शामिल थी।
हालांकि आरसीबी ने उस हार के बाद जबरदस्त वापसी की और पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। यही कारण है कि इस बार IPL 2026 का यह ओपनर मुकाबला (IPL 2026 Opener Match) बदले और दबदबे की कहानी भी बन सकता है।
IPL 2026 Opener Match संभावित प्लेइंग 11
RCB : फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी
SRH : अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नीतीश रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, ब्रायडन कार्स, जीशान अंसारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड
रजत पाटीदार, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, जोश हेजलवुड (चोटिल), रसिक सलाम डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा (चोटिल), अभिनंदन सिंह और जैकब डफी.
सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड
पैट कमिंस (चोटिल), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, कामिंदु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और डेविड पायने.
Discover more from RAJDHANI TIMES
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


