Alsi Seed Purchase Scam : विधानसभा में गूंजा अलसी बीज का मुद्दा, रायगढ़ में हुई गड़बड़ी की होगी उच्च स्तरीय जांच

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रायगढ़ जिले में अलसी बीज उत्पादन में हुई भारी अनियमितताओं का मामला गरमाया रहा। पूर्व मंत्री उमेश पटेल के तीखे सवालों के बाद कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

4 Min Read
Alsi Seed Purchase Scam
Highlights
  • बीज रिजेक्शन का मुद्दा : रायगढ़ में किसानों द्वारा उत्पादित कुल अलसी के बीज का लगभग 85% हिस्सा मानक स्तर का न बताकर रिजेक्ट कर दिया गया।
  • विभागीय लापरवाही : किसानों को प्रशिक्षण न देने और समय पर बीज की बोनी न कराने जैसे गंभीर आरोप कृषि विभाग पर लगे हैं।
  • सक्षम जांच का भरोसा : कृषि मंत्री ने सदन में स्पष्ट किया कि बीज निगम के एमडी समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाएगी।

Raigarh News : छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान आज रायगढ़ जिले में अलसी के बीज (Alsi Seed Purchase Scam) उत्पादन में हुई कथित गड़बड़ी और भारी मात्रा में बीज रिजेक्शन का मामला प्रमुखता से उठा। खरसिया विधायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से इस विषय को उठाते हुए सरकार को घेरा।

विधायक पटेल ने सदन में बताया कि रायगढ़ के मेहनतकश किसानों ने बड़े पैमाने पर बीज उत्पादन (Seed Production) का कार्य किया था, जिसमें कुल 186.50 क्विंटल बीज तैयार हुआ। लेकिन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान तब लगा जब अधिकारियों ने इसमें से 158.50 क्विंटल बीज (Alsi Seed Purchase Scam) को अमानक बताते हुए सीधे तौर पर रिजेक्ट कर दिया।

विधायक पटेल ने सदन में आंकड़ों के साथ पक्ष रखते हुए पूछा कि आखिर 85 प्रतिशत के करीब बीज रिजेक्ट करने के पीछे का ठोस कारण क्या है? इस पर प्रदेश के कृषि मंत्री (Agriculture Minister) रामविचार नेताम ने स्वीकार किया कि उत्पादन की स्थिति संतोषजनक नहीं रही है।

मंत्री ने इसका मुख्य कारण बीज की बोनी में हुआ विलंब और किसानों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित न किया जाना बताया। हालांकि, उमेश पटेल ने इस तर्क को सिरे से खारिज करते हुए पूछा कि यदि किसानों को प्रशिक्षण नहीं मिला, तो इसके लिए उत्तरदायी अधिकारियों पर क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई (Disciplinary Action) सुनिश्चित की जाएगी?

ये भी पढ़े : Pahar Ludeg Tourism : रायगढ़ की जीवनदायिनी केलो नदी का संवरेगा उद्गम स्थल, पहाड़ लुड़ेग बनेगा नया टूरिस्ट हब

चर्चा के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि खरपतवार की अधिकता के कारण बीजों (Alsi Seed Purchase Scam) को रिजेक्ट किया गया है। विधायक पटेल ने सवाल दागा कि क्या विभाग ने अलसी की सफाई के लिए आवश्यक छन्नी उपलब्ध कराई थी? उन्होंने साक्ष्य देते हुए बताया कि प्रमाणीकरण अधिकारी (Certification Officer) ने छन्नी की उपलब्धता के संबंध में बीज निगम के प्रबंध संचालक (एमडी) को पत्र भी लिखा था।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी मंत्री को घेरा (Alsi Seed Purchase Scam)

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी हस्तक्षेप करते हुए पूछा कि जब सीधे एमडी स्तर के अधिकारी का नाम सामने आ रहा है, तो जांच की पारदर्शिता कैसे बनी रहेगी? अंत में, विपक्ष के कड़े रुख को देखते हुए मंत्री नेताम ने सदन को आश्वस्त किया कि यह एक अत्यंत गंभीर विषय है।

उन्होंने घोषणा की कि बीज निगम (Seed Corporation) के कामकाज और इस पूरे प्रकरण की जांच किसी सक्षम उच्च अधिकारी से कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसानों को केवल उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज (Alsi Seed Purchase Scam)  ही वितरित किए जाएंगे और जिन भी अधिकारियों ने अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरती है, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

ये भी पढ़े : Gaudham Yojana : गौधाम योजना का शुभारंभ आज, बिलासपुर से 29 गौधामों की शुरुआत, प्रदेश में 1460 स्थापित करने का लक्ष्य

 


Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading